मनोरंजन

शिल्पी राज का एक गाना ‘गोदनवा’ यूट्यूब पर हो रहा वायरल

 

Bhojpuri: भोजपुरी की सबसे फेमस सिंगर शिल्पी राज के गाने यूट्यूब पर हमेशा हिट साबित होते है. इंडस्ट्री के टॉप एक्टर-सिंगर के साथ उन्होंने गाना गाया है. हर गाना ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद, कई महीनों या कई वर्षों तक भी ट्रेंड पर रहते है. हर तरह के गाने के साथ शिल्पी राज के इमोशनल गाने और भी अधिक वायरल होते है. इसी के साथ उनका एक गाना ‘गोदनवा’ यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, जिससे यह साबित होता है कि शिल्पी राज ने अपने आवाज से करोड़ो लोगों का दिल जीत लिया है. इस गाने के रिलीज होने के बाद इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.Download 11zon 2025 04 29t163615. 588

WhatsApp Group Join Now

निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने गाने में लगाए चार चांद

शिल्पी राज का ‘गोदनवा’ गाना भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का है. इस गाने में शिल्पी राज की आवाज इतनी मधुर है, जैसे किसी ने मिठास घोल दी हो. यह गाना लोगों के दिल को छू गया है. विजय चौहान की ओर से लिखे गए बोल इस गाने को और चार चांद लगा रहे है. इस इमोशनल गाने को सुनकर दर्शकों की आँखे नम हो जाती है. फिल्म में आम्रपाली दुबे और निरहुआ मुख्य भूमिका में है, जिससे इस गाने की गहराई और भी अधिक बढ़ जाती है. यह केवल एक गाना नहीं है, बल्कि इसमें लोगों की भावना भी है.

भोजपुरी की सबसे सुंदर कलाकृति है ये गाना

इस गाने की टीम ने इसे सुपरहिट बनाने के लिए बहुत मेहनत की है. डायरेक्टर आर्या शर्मा, राइटर विजय चौहान और शिल्पी राज के आवाज ने इसे हमेशा के लिए जीवंत बना दिया है. इसकी सुंदरता आवाज के साथ इसके प्रदर्शन में भी है. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने इस गाने को एक वर्ष पहले रिलीज किया था, जिसे अब तक 49 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके है. यदि आपने अभी तक इस गाने को नहीं सुना है, तो इसे जरूर सुनें. यह गाना भोजपुरी की सबसे उत्कृष्ट कलाकृतियों में से एक है.

 

Back to top button