खत्म हुई खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग, रोहित शेट्टी ने साझा की पहली पोस्ट

https://www.instagram.com/reel/C88swpIKbtz/?utm_source=ig_web_copy_link
रोहित शेट्टी का फनी पोस्ट वायरल
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के प्रोमो वीडियोज और आए दिन मिल रही अपडेट से फैंस के बीच की एक्साइटमेंट का लेवल और भी बढ़ गया है. इस समय शो के होस्ट रोहित शेट्टी का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की शूटिंग समाप्त होने के बाद का पहला पोस्ट है. इस वीडियो पर लिखा है, ‘खतरों के खिलाड़ी के शूटिंग के आखिर दिन मेरे दिमाग में क्या चलता है?’
खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग हुई पूरी
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में वर्ष कंटेस्टेंट के तौर पर कृष्णा श्रॉफ, असीम रियाज, निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, शिल्पा शिंदे, आशीष मेहरोत्रा, करण वीर मेहरा, नियति फतनानी, गश्मीर महाजनी, शालीन भनोट, अदिति शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं. शो की शूटिंग रोमानिया में हो रही है. सनी वरुण टॉक्स नाम के यूट्यूब चैनल ने टॉप 6 कंटेस्टेंट के नामों का खुलासा किया है.
खतरों के खिलाड़ी 14 के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स
रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की रोमानिया में शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस बीच 6 फाइनलिस्ट के नाम सामने आ चुके हैं. करणवीर मेहरा, नियति फतनानी, सुमोना चक्रवर्ती, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार और निमृत कौर अहलूवालिया टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के तौर पर नजर आ सकते हैं. खैर, अभी तक शो के मेकर्स ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

