मनोरंजन

Singham Again Trailer Review: कुछ अलग है सिंघम अगेन का ट्रेलर

Singham Again Trailer Review: सिंघम अगेन का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और ये Indian cinema के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर है ये लगभग 4 मिनट 58 सेकंड का ट्रेलर है, और इसमें रोहित शेट्टी का बड़ा कॉप यूनिवर्स दिखाया गया है, जो देसी अवेंजर्स की तरह नजर आ रहा है इस ट्रेलर ने दर्शकों को एक जोरदार दीवाली धमाके का वादा किया है

Hj 11zon 1fe1e7951838e92efeb5232be8e4668f 1280x720

WhatsApp Group Join Now

रामायण और अवेंजर्स का कॉम्बिनेशन

इस बार रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स को रामायण से जोड़ दिया है अजय देवगन जहा राम के रूप में नजर आ रहे हैं, वहीं करीना कपूर सीता का भूमिका निभा रही हैं रणवीर सिंह को हनुमान की किरदार में दिखाया गया है, जबकि अक्षय कुमार जटायु बने हैं, जो हेलीकॉप्टर से एंट्री करते हैं टाइगर श्रॉफ को लक्ष्मण की तरह पेश किया गया है और दीपिका पादुकोण सुग्रीव के रूप में नजर आ रही हैं ये सभी मिलकर रावण बने अर्जुन कपूर से लड़ाई करेंगे

फिल्म का धमाकेदार एंटरटेनमेंट

ट्रेलर ने हर भूमिका का बहुत एंटरटेनिंग अंदाज में परिचय कराया है रणवीर सिंह और अक्षय कुमार की मस्ती और दीपिका पादुकोण की धमाकेदार एंट्री ने सबका दिल जीत लिया है रोहित शेट्टी ने इस बात का ध्यान रखा है कि हर भूमिका को भली–भाँति दिखाया जाए, और कहानी में कहीं भी एंटरटेनमेंट की कमी ना हो

RRR से प्रेरणा

हालांकि, कुछ लोग इसे RRR के राम और भीम से प्रेरित कह सकते हैं, लेकिन प्रेरणा हमेशा नयी क्रिएटिविटी को जन्म देती है रोहित शेट्टी ने अपने अंदाज में इसे भारतीय दर्शकों के लिए परफेक्ट मसाला फिल्म बना दिया है, जिसे दर्शक काफी समय से मिस कर रहे थे

बॉक्स ऑफिस पर बम फोड़ने की तैयारी

ट्रेलर देखकर लगता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करने वाली है दर्शक इस देसी एवेंजर्स को देखने के लिए अब और प्रतीक्षा नहीं कर सकते, और दीपावली पर सिनेमाघरों में ये फिल्म जबरदस्त धूम मचाने वाली है

Back to top button