सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ के सेट पर मचाई धूम
Mukesh Chhabra Mika Singh: कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा इन दिनों सुर्खियों में है।इसके पीछे की वजह उनकी अपकमिंग सीरीज ‘चमक: द कन्क्लूजन’ है। हाल ही में मुकेश ने कहा कि वो महज 50 रुपये में गायक मीका सिंह के साथ बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करते थे।

‘इंडियन आइडल 15’ के सेट पर किया खुलासा
अपकमिंग सीरीज ‘चमक: द कन्क्लूजन’ के सितारों ने हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ के सेट पर धूम मचा दी। एपिसोड के दौरान, मुकेश और मीका ने अपने पिछले सहयोगों को याद करते हुए मस्ती-मजाक किया।‘चमक: द कन्क्लूजन’ में अहम किरदार निभाने वाले मुकेश ने मीका सिंह के साथ काम करने के अपने शुरुआती दिनों के बारे में एक किस्सा सुनाया।
50 रुपये के लिए बनें बैकग्राउंड डांसर
मुकेश ने कहा,’मैंने मीका सिंह के लिए केवल 50 रुपये में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था।उन्होंने मुझे पहला मौका दिया और मैं इसके लिए हमेशा उनका आभारी रहूंगा। यह देखना बहुत बढ़िया है कि हम दोनों कितने आगे निकल चुके हैं। मैं उनके साथ फिर से स्क्रीन शेयर करने के लिए एक्साइटेड हूं।‘
मीका ने बांधे तारीफों के पुल
मीका ने ‘चमक: द कन्क्लूजन’ में मुकेश की अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘मुकेश छाबड़ा को बेहतरीन एक्टिंग करते देखना बहुत दिलचस्प है। मैं सभी को यह शो देखने की राय देता हूं। मुझे याद है जब मुकेश ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर आरंभ की थी,उन्होंने कोरियोग्राफर के तौर पर भी काम किया। तब से लेकर आज तक उन्होंने जीवन में सब कुछ देखा है। उन्हें मिली सफलता, उनकी कड़ी मेहनत और जुनून का नतीजा है। मुझे उनके यात्रा पर गर्व है। मैं बस इतना ही कहूंगा कि किसी को भी आशा नहीं खोनी चाहिए, बस मेहनत करते रहना चाहिए।‘
इस सीरीज में आएंगे नजर
म्यूजिकल थ्रिलर बताई जा रही ‘चमक: द कन्क्लूजन’का निर्देशन और निर्माण रोहित जुगराज ने किया है। इसके साथ ही गीतांजलि मेहलवा चौहान, रोहित जुगराज और सुमित दुबे ने निर्माण किया है। इसमें मोहित मलिक, मनोज पाहवा, परमवीर सिंह चीमा, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर (विक्की) पाल और अकासा सिंह शामिल हैं, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल अहम किरदार में हैं।‘चमक: द कन्क्लूजन’ का प्रीमियर 4 अप्रैल को सोनी लिव पर होगा।

