मनोरंजन

मैरिज एनिवर्सरी पर आनन्द के लिए सोनम ने लिखा ये प्यारा नोट

ख्यातनाम अदाकार अनिल
कपूर की बेटी अभिनेत्री
सोनम कपूर ने उद्योगपति आनंद आहूजा
के साथ विवाह के
बाद से फिल्मी दुनिया
से काफी हद तक
दूरी बना रखी है.
वह अपने परिवार पर ध्यान दे रही हैं.

Newsexpress24. Com sonam 23 1715163669 637223 khaskhabar

WhatsApp Group Join Now

बुधवार (8 मई) को सोनम
और आनंद की शादी
की छठी सालगिरह है.
ज्ञातव्य है कि उनकी
शादी 8 मई 2018 को हुई थी.
कपल ने वर्ष 2022 में
बेटे वायु का स्वागत
किया. सोनम ने खास
मौके पर आनंद के
लिए कुछ फोटो शेयर
करते हुए एक प्यार
भरा नोट लिखा है.

सोनम ने सुबह इंस्टाग्राम
पर अपने और परिवार
के कई फोटो और
वीडियो शेयर किए. पहली
तस्वीर में सोनम और
आनंद बेटे के साथ
खेलते दिख रहे हैं.
दूसरे नंबर पर सोनम
ने एक वीडियो शेयर
किया जिसमें आनंद कहीं जाने
के लिए तैयार हो
रहे हैं. तीसरी तस्वीर
में कपल वायु का
हाथ पकड़कर पैदल चल रहा
है. चौथी तस्वीर में
आनंद, सोनम को किस
कर रहे हैं. पांचवी
फोटो में सोनम, आनंद
को गले लगा रही
हैं. छठी तस्वीर में
वह आनंद को चूम
रही हैं. इसके अलावा
अन्य तस्वीरों में कपल बेहद
खुश लग रहा है.

किसी भी तस्वीर में
सोनम ने बेटे का
चेहरा नहीं दिखाया. इस
पोस्ट के कैप्शन में
सोनम ने लिखा, “तुम
मेरी जीवन का प्यार हो,
तुम मेरे सब कुछ
हो, सालगिरह बधाई हो. आपका बिना
शर्त प्यार और समर्थन मेरा
मजबूत सहारा है. आपसे शादी
करना मेरी जीवन का
सबसे खूबसूरत निर्णय है. आपके साथ
स्वर्ग जैसा लगता है.
मैं आपसे शब्दों के
जरिये जितना बयां कर रही
हूं, उससे कहीं ज्यादा
प्यार करती हूं.

Back to top button