मनोरंजन

Sunny Deol की इस फिल्म से कमबैक कर रहीं Preity Zinta, लुक टेस्ट की फोटो सोशल मीडिया पर आई सामने

Preity Zinta-Sunny Deol Movies: 90 के दशक की पॉपुलर अदाकारा प्रीति जिंटा एक बार फिर से मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने के लिए तैयार हैं कभी रोमांस तो कभी सस्पेंस थ्रिलर कर चुकीं प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इस बार कुछ नया करने जा रही हैं हाल ही में ऐसी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं कि क्या सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ से कमबैक करने वाली हैं लेकिन अब इन खबरों पर कंफर्मेशन की मुहर लग गई है जी हां…हाल ही में प्रीति जिंटा (Preity Zinta Movies) की ‘लाहौर 1947’ के लुक टेस्ट की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है

Newsexpress24. Com sunny deol photo 11zon cropped 74

WhatsApp Group Join Now

प्रीति जिंटा की फोटो वायरल!

सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शोयर की है फोटो में राजकुमार संतोषी, प्रीति जिंटा (Preity Zinta Films) और सिनेमैटोग्राफर स्वयं कैमरा के लिए पोज करते दिखाई दे रहे हैं फोटो के साथ कैप्शन में संतोष सिवान ने लिखा- ‘राजकुमार संतोषी और प्रीति जिंटा के साथ-लाहौर 47’ फोटो में प्रीति जिंटा, राजकुमार और सिनेमैटोग्राफर के बीच सिर पर सफेद दुपट्टा लिए दिखाई दे रही हैं ‘लाहौर 1947’ (Lahore 1947) की टीम के साथ प्रीति जिंटा की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है

सनी देओल की फिल्म से प्रीति जिंटा की वापसी!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीरियड ड्रामा फिल्म ‘लाहौर 1947’ का को-प्रोडक्शन आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन्स की तरफ से किया जा रहा है तो वहीं वर्षों के बाद एक बार फिर से सनी देओल (Sunny Deol Lahore 1947) और प्रीति जिंटा संग स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे ‘लाहौर 1947’ से पहले प्रीति जिंटा और सनी देओल फिल्म ‘हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’, ‘फर्ज’, ‘भैयाजी सुपरहिट’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं प्रीति जिंटा की ‘लाहौर 1947’ में एंट्री पक्की होने की समाचार ने फैंस को फिल्म के लिए खूब एक्साइटेड कर दिया है

Back to top button