सनी देओल का दिखा क्यूट अंदाज, टेडी बेयर के साथ करते दिखे मस्ती
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के सुपरहिट होने के बाद से ही उनकी मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री में खूब चर्चा है। अभिनेता लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लोगों को उनका नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय न रहने वाले सनी देओल फिल्म रिलीज के बाद से ही काफी सक्रिय हैं। आए दिन सनी अपनी फोटोज़ और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। ठीक ऐसा ही क्रिसमस पर हुआ। उन्होंने अपने इस सेलिब्रेशन की झलक एक इंस्टाग्राम रील साझा कर के की है। इस वीडियो में सनी देओल का क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है।

सनी देओल का दिखा क्यूट अंदाज
सनी देओल ने हाल में ही एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सनी देओल का टेडी बेयर के लिए प्यार देखने को मिल रहा है। वो अपने फेवरेट टेडी बेयर के साथ क्रिसमस ट्री के पास भाई बॉबी देओल के गाने ‘जमाल कुडू’ पर डांस कर रहे हैं। वो टेडी को बाहों में भरे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए सनी देओल ने लिखा, ‘मैंने अपने फेवरेट टेडी बेयर मुकदमा साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।’ इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सनी देओल की क्यूटनेस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

