मनोरंजन

साड़ी में खुद को अंदर से खूबसूरत महसूस करतीं हैं तापसी पन्नू

मुंबई . तापसी पन्नू ने साड़ियों को लेकर अपने प्यार का इजहार किया है. विदेशी सरजमीं पर वो इसे फ्लॉन्ट करती भी दिख रही हैं. समर ओलंपिक्स को लाइव देखने के लिए पेरिस पहुंची हैं और ज्यादातर इसी पारम्परिक परिधान में दिख रही हैं.
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंची. वो भी उस मैच में जिसमें भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाई.

02 blue magic insta 62e7805f5e7bf

WhatsApp Group Join Now

तापसी ने फैशन लेबल ‘सूता’ के साथ मिलकर काम किया और खूबसूरत साड़ियों को पहनकर पेरिस की गलियों में अपना जलवा बिखेरा.तापसी ने खुलासा किया कि साड़ी पहनने से उन्होंने अपने चरित्र को पहचाना है. यह एक पारंपरिक भारतीय पहनावा है जो न सिर्फ़ सुंदर दिखता है बल्कि पहनने में भी आरामदायक होता है.

एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने अपनी पर्सनालिटी में एक नयी साइड को देखा है. जब मैंने साड़ी पहनना प्रारम्भ किया, और साड़ियों से मेरा मतलब उन साड़ियों से नहीं है जिन्हें लोग आम तौर पर रेड कार्पेट या स्पेशल इवेंट या त्योहारों पर पहनते हैं. मैं डेली वियर साड़ियों की बात कर रही हूं.“एक्ट्रेस ने कहा, “जब मैंने ये साड़ियां पहनीं तो मुझे एहसास हुआ कि मेरी एक अलग पर्सनालिटी निखरकर सामने आई है. समय के साथ, मुझे आईने में जो दिखता था वह मुझे पसंद आता था, तो मैं उन्हें और अधिक पहनने लगी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो, तापसी जल्द ही ‘फिर आई सुंदर दिलरुबा’ और ‘खेल खेल में’ में नजर आएंगी.‘फिर आई सुंदर दिलरुबा’ उनकी 2021 की रिलीज हुई फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का सीक्वल है. यह 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.खेल खेल में’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें तापसी के अलावा, अक्षय कुमार, फरदीन खान, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील लीड रोल में हैं

Back to top button