मनोरंजन

इस जश्न में ताहा की ‘हीरामंडी’ टीम भी हुई शामिल

मुंबई. ताहा शाह बदुशा के लिए 2025 की ईद यादगार रही. और क्यों न हो, जब उन्होंने रमज़ान के पाक महीने के समाप्ति का उत्सव सायरा बानो और फरीदा जलाल जैसी कद्दावर शख़्सियतों के साथ मनाया? कोई भी होता, तो यह खास मौका बन जाता! ताहा ने अपनी ईद सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा, “लीजेंड सायरा जी और फरीदा जी की मौजूदगी में ईद किसी जादू से कम नहीं लगती. उनकी गरिमा, समझदारी और स्नेह हर पल को आशीर्वाद बना देता है. उनकी कहानियों, उनकी रोशनी और उनके द्वारा दी गई बेपनाह मोहब्बत के लिए दिल से शुक्रगुजार हूँ. Untitled 243

WhatsApp Group Join Now

इस उत्सव में ताहा की ‘हीरामंडी’ टीम भी शामिल हुई. फरीदा जलाल, जो पहले से उपस्थित थीं, उन्होंने कुदसिया बेगम (ताजदार की दादी) की किरदार निभाई थी. इनके साथ ‘हीरामंडी’ के लेखक मोइन बेग भी इस खास मौके का हिस्सा बने. ताहा ने सभी के साथ फोटोज़ साझा कीं, जिसमें एक फोटो दिलीप कुमार और सायरा बानो के खूबसूरत पोर्ट्रेट के साथ खिंचवाई गई उनकी तस्वीर भी शामिल थी.

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में ताजदार बलोच के भूमिका से जबरदस्त प्रसिद्धि पाने वाले ताहा शाह बदुशा अब अपनी अगली फिल्म ‘पारो – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी’ की रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म में वह मशहूर मराठी अदाकारा तृप्ति भोइर के साथ नज़र आएंगे. यह फिल्म पूरे विश्व के फिल्म समारोहों में तथा चुनिंदा भारतीय फिल्म बिरादरी के लोगों के लिए प्रदर्शित की जा चुकी है, ‘पारो’ ब्राइड्स, जिन्हें मोलकी ब्राइड्स के नाम से भी जाना जाता है, उनकी पीड़ा और संघर्ष को उजागर करने के लिए फिल्म की काफी सराहना हो रही है.

 

Back to top button