मनोरंजन

बॉलीवुड का पहला स्टार जिसे इंस्टाग्राम ने किया फॉलो

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं साथ ही अदाकार की बड़ी फैन फॉलोइंग भी है हालांकि अब विक्की को ना केवल यूजर्स और फैंस बल्कि इंस्टाग्राम ने भी फॉलो कर लिया हैवैसे तो इंस्टाग्राम ने इसके पहले अल्लू अर्जुन को भी फॉलो किया था, लेकिन मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री में विक्की कौशल पहले स्टार हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम ने फॉलो किया हैNewsexpress24. Com instagram images 8

WhatsApp Group Join Now

Instagram ने इस स्टार को किया फॉलो

दरअसल, हाल ही में viralbhayani ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि यह बहुत बड़ा है! कौशल जी, इंस्टाग्राम, विक्की कौशल हालांकि इस पोस्ट पर अब यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अल्लू अर्जुन इण्डिया में नंबर 1 हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम ने फॉलो किया है हालांकि विक्की कौशल मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के पहले स्टार हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम ने फॉलो किया है

‘सैम बहादुर’ से जीता दर्शकों का दिल

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में विक्की ने अपना जलवा दिखाया है साथ ही विक्की की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया इस फिल्म में विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की किरदार निभाई थी, जो दर्शकों को बहुत पसंद आईविक्की कौशल हमेशा अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं साथ ही फैंस को भी उनकी अभिनय बहुत पसंद आई थी

‘मेरे मेहबूब मेरे सनम’ में आएंगे नजर

इतना ही नहीं बल्कि बीते कुछ महीने पहले ही विक्की कौशल, सारा अली खान के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आए थे इस फिल्म ने भी टिकट खिड़की पर बहुत बढ़िया कमाई की और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया इतना ही नहीं बल्कि अब विक्की कौशल अपने अगले प्रोजेक्ट ‘मेरे मेहबूब मेरे सनम’ में तृप्ति डिमरी और फातिमा सना शेख के साथ नजर आने वाले हैं बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है और ये अगले वर्ष 2024 में फरवरी में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी

Back to top button