मनोरंजन

पहली वाली से भी ज्यादा धाकड़ है ‘रेड-2’ का ट्रेलर

अजय देवगन स्टारर ‘रेड-2’ का ट्रेलर आउट हो चुका है. एक बार फिर से ‘अमय पटनायक’ ब्लैक मनी जमा करने वाले सत्ताधारी के विरुद्ध मोर्चा खोलते नजर आएंगे. ‘रेड 2’ के ट्रेलर में अजय देवगन और ‘दादा भाई’ (रितेश देशमुख) के बीच जोरदार भिड़न्त देखने को मिली.

 

Maxresdefault 3

WhatsApp Group Join Now

ट्रेलर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, “एक तरफ सत्ता, दूसरी तरफ सच. ये रेड अब और बड़ी हो चुकी है.

2 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में ‘अंदर शस्त्रधारी देख रहे हो, बाहर सरकारी कर्मचारी देख रहे हो’, ‘किसने बोला कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं’ जैसे दमदार डायलॉग के साथ रोमांच का हाई लेवल है.

‘अमय पटनायक’ 75वां छापा ‘दादा भाई’ (रितेश देशमुख) के घर में मारने पहुंचे. फिल्म में रितेश देशमुख एक प्रभावशाली राजनेता के रूप में बिल्कुल अलग तरह के भूमिका में हैं. वहीं, अजय देवगन फिर से निष्ठावान ऑफिसर के रूप में छाने को तैयार हैं. दादा भाई अपनी चालें चलते हैं. वहीं, उन्हें विफल करने में जुटे निडर आईआरएस अधिकारी पटनायक की हौसला इस बार और भी बढ़ती दिखी.

इस बार वह 4,200 करोड़ रुपये के घोटाले के मुद्दे को सुलझाते नजर आएंगे.

‘रेड 2’ के निर्माताओं ने रिलीज डेट की हाल ही में घोषणा की और कहा कि फिल्म सिनेमाघरों में इसी वर्ष 1 मई को रिलीज होगी.

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में तैयार ‘रेड 2’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अतिरिक्त वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

साल 2018 में आई ‘रेड’ के सीक्वल ‘रेड 2’ इनकम टैक्स विभाग के ऑफिसरों के असली जीवन की इनकम टैक्स छापों पर आधारित है. फिल्म की आधिकारिक घोषणा निर्माताओं ने अप्रैल 2020 में की थी, जिसका प्री-प्रोडक्शन अगस्त 2022 में प्रारम्भ हुआ था

Back to top button