फिर टूटा रिश्ता! दीपिका पादुकोण ने फराह खान को Instagram से हटाया, जानें वजह
फराह खान और दीपिका पादुकोण ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. दरअसल, अपने हालिया व्लॉग्स में फराह ने दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट पर तंज कसा था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के संबंध में खटास आ गई है. हालांकि, इस पूरे मुद्दे पर अब तक दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

जानिए पूरा मुद्दा क्या है?
फराह खान ने अदाकारा राधिका मदान के साथ अपना एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें दोनों काम को लेकर बात करते नजर आते हैं. इसी दौरान फराह ने राधिका से उनके पहले ऑडिशन के अनुभव के बारे में पूछा और कहा, मुझे लगता है कि आपकी शिफ्ट 8 घंटे की नहीं रही होगी? इस पर राधिका ने उत्तर दिया 48 से 56 घंटे बिना रुके काम किया था. इस पर फराह ने बोला ऐसे तपकर ही तो सोना बनता है.
एक्ट्रेस राधिका मदान और फराह खान
इतना ही नहीं, एक अन्य व्लॉग में फराह के कूक दिलीप ने उनसे पूछा कि दीपिका पादुकोण शो में कब आएंगी. इस पर फराह ने उत्तर दिया वह अब केवल 8 घंटे की शूटिंग करती हैं और उनके पास व्लॉग पर आने का समय नहीं है. जब दिलीप ने फिर से पूछा दीपिका पादुकोण मैम हमारे शो में कब आएंगी? तो फराह ने बोला कि जिस दिन तू गांव जाएगा ना, उस दिन आएगी. दीपिका पादुकोण अब केवल 8 घंटे शूट करती हैं, उनके पास शो पर आने का टाइम नहीं है.
बता दें, दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. यह फिल्म सुपरहिट हुई और दीपिका रातों रात स्टार बन गईं. इस फिल्म का डायरेक्शन फराह खान ने ही किया था.
दीपिका संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हुई थीं. कथित तौर से दीपिका की तरफ से आठ घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस, प्रॉफिट में हिस्सा और तेलुगु में डायलॉग न बोलने जैसी डिमांड शामिल थी. दीपिका 2024 के सितंबर में मां बनी हैं इसलिए वो कथित तौर से सप्ताह में बस 5 दिन आठ घंटे की शिफ्ट चाहती थीं. अदाकारा की इन सारी मांगों से संदीप खुश नहीं थे. जिसके बाद उनको फिल्म से बाहर किया गया था.

