मनोरंजन

अक्षय कुमार की ये 10 फिल्में बनाती हैं उन्हें ‘कॉमेडी किंग’

अक्षय कुमार मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो हर भूमिका में फिट बैठते हैं लेकिन सबसे अधिक उन्हें जिस जॉनर की फिल्मों के लिए पॉपुलैरिटी हासिल हुई है, वह है कॉमेडी जॉनर यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें कॉमेडी किंग कहकर पुकारते हैं ऐसे में यदि आप भी अपनी स्ट्रेसफुल लाइफ से तंग आ चुके हैं तो अक्षय कुमार की इन 10 बेस्ट कॉमेडी फिल्मों को जरूर देखें

Download 12 4

WhatsApp Group Join Now

भूल भुलैया

अक्षय कुमार और विद्या बालन फिल्म भूल भुलैया वर्ष 2007 में आई थी यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है इस फिल्म को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ हॉटस्टार और यूट्यूब पर इंजॉय कर सकते हैं

हाउसफुल

साजिद खान की निर्देशित फिल्म हाउसफुल एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता और जिया खान नजर आए थे इस फिल्म को इंजॉय करने के लिए आप हॉटस्टार और अमेजॉन प्राइम पर जा सकते हैं

दे दना दन

प्रियदर्शन की निर्देशित वर्ष 2009 की कॉमेडी फिल्म ‘दे दना दन’ में मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ और परेश रावल नजर आए थे यह फिल्म जिओ सिनेमा, अमेजॉन प्राइम और यूट्यूब पर मौजूद है

खट्टा मीठा

प्रियदर्शन की निर्देशित कॉमेडी फिल्म खट्टा मीठा वर्ष 2010 में आई थी जिसमें मुख्य किरदार में अक्षय कुमार राजपाल यादव त्रिशा कृष्णन और जॉनी लीवर नजर आए थे इस फिल्म को देखने के लिए आप अमेजॉन प्राइम या यूट्यूब पर जा सकते हैं

फिर हेरा फेरी

नीरज वोरा की निर्देशित कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ जिओ सिनेमा, अमेजॉन प्राइम ओर यूट्यूब पर मौजूद है इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, नीरज वोरा बिपाशा बसु नजर आए थे

मुझसे विवाह करोगी

डेविड धवन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मुझसे विवाह करोगी अमेजॉन प्राइम, सोनी लिव और यूट्यूब पर मौजूद है इस फिल्म के मुख्य भूमिका सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा हैं

वेलकम

अनीश बज़मी के निर्देशित फिल्म वेलकम वर्ष 2007 में आई थी यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और कैटरीना कैफ हैं इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा, अमेजॉन प्राइम ओर यूट्यूब पर जाकर एंजॉय कर सकते हैं

गरम मसाला

गरम मसाला वर्ष 2005 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसके मुख्य भूमिका अक्षय कुमार, नरगिस बाघेरी, परेश रावल, नीतू चंद्रा और राजपाल यादव हैं इसे देखने के लिए आप हॉटस्टार या यूट्यूब पर जा सकते हैं

नमस्ते लंदन

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर नमस्ते लंदन वर्ष 2005 में आई थी यह एक रोमांस-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विपुल शाह ने किया था इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम या यूट्यूब पर जाकर अपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं

हेरा फेरी

साल 2000 की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य किरदार में हैं हेरा फेरी को अमेजॉन प्राइम और यूट्यूब पर जाकर देख सकते हैं

Back to top button