मनोरंजन

एनिमल के नाम हुए ये बड़े रिकॉर्ड्स

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर दर्शकों में क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा. फिल्म ने अपने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भी रिकॉर्ड तोड़ 20 करोड़ 52 लाख रुपए की कमाई की.

Newsexpress24. Com 20 52 737 98 download 2023 12 10t182044. 147

WhatsApp Group Join Now

इसके साथ ही अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 737.98 करोड़ रुपए हो चुका है. यह फिल्म अब पूरे विश्व में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में 7वें नंबर पर आ गई है.

हिंदी वर्जन ने सेकेंड मंडे पर कमाए 13.12 करोड़
वहीं हिंदी वर्जन की बात करें तो फिल्म ने सेकेंड मंडे को 13.12 करोड़ रुपए की कमाई की है. भले ही फिल्म के कलेक्शन में रविवार से भारी गिरावट देखने को मिली पर दूसरे सोमवार को इतनी कमाई करना भी बहुत बड़ी बात है.

32 करोड़ और कमाकर तोड़ देगी पीके का रिकॉर्ड
यह फिल्म वर्ल्डवाइड 32 करोड़ रुपए और कमाकर आमिर खान की पीके का रिकॉर्ड तोड़ देगी. इसके साथ ही यह फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली छठवीं हिंदी फिल्म बन जाएगी. इस लिस्ट में टॉप पर अमिर खान की ‘दंगल’ है.

पूरी पूरे विश्व में सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप-10 हिंदी फिल्में

  • दंगल – 1968.03 करोड़
  • जवान- 1148.32 करोड़
  • पठान- 1050.3 करोड़
  • बजरंगी भाईजान- 918.18 करोड़
  • सीक्रेट सुपरस्टार- 875.78 करोड़
  • पीके- 769.89 करोड़
  • एनिमल- 737.98 करोड़*
  • गदर- 2- 691.08
  • सुल्तान- 614.49
  • संजू- 586.85

410 कराेड़ और कमाकर तोड़ सकती है जवान का रिकॉर्ड
वहीं इस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए एनिमल को अभी 410 करोड़ रुपए और कमाने होंगे. अब तक इस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘जवान’ है. इसने 1148.32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अभी तीन फिल्मों से पीछे
डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो एनिमल अभी 443.27 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर है. इस लिस्ट में 643.87 करोड़ रुपए के साथ शाहरुख स्टारर जवान पहले नंबर पर है. पठान (543.05 करोड़) दूसरे नंबर पर है. जबकि 525.45 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ सनी देओल की गदर-2 तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म है.

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली टॉप-5 हिंदी फिल्में

  • जवान- 643.87 करोड़
  • पठान- 543.05 करोड़
  • गदर 2- 525.45 करोड़​​​​​​​
  • एनिमल- 443.27 करोड़*
  • दंगल- 387.38 करोड़

एनिमल के नाम हुए ये बड़े रिकॉर्ड्स

  • एनिमल दूसरे वीकेंड पर सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है.
  • यह सबसे अधिक कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी है.
  • सेकेंड फ्राइड पर सबसे अधिक कमाई (21.56 करोड़) करने वाली हिंदी फिल्म रुपए की कमाई की.
  • यह फिल्म स्वयं रणबीर के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है.
  • पहले सप्ताह में सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी.
  • पहले सप्ताह में सबसे अधिक कमाई करने वाली नॉन-हॉलिडे रिलीज फिल्म बनी.
  • किसी और फिल्म से क्लैश होकर भी पहले सप्ताह में सबसे अधिक करने वाली फिल्म बनी.

 

Back to top button