मनोरंजन

‘मर्डर मुबारक’ की स्क्रीनिंग पर, पहुंचे ये बॉलीवुड सितरे

बीती रात मुंबई में ‘मर्डर मुबारक’ फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई स्क्रीनिंग के दौरान मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को स्पॉट किया गया

आज दोपहर 1 बजे रिलीज हुई फिल्म
‘मर्डर मुबारक’ फिल्म आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर, संजय कपूर और टिस्का चोपड़ा नजर आए इस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म से करिश्मा कपूर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया

Newsexpress24. Com download 2024 03 15t205359. 298

WhatsApp Group Join Now

फिल्म में जहां पंकज त्रिपाठी ACP भवानी सिंह का रोल निभा रहे हैं वहीं सारा अली खान, बंबी टोडी और विजय वर्मा, आकाश डोगरा के भूमिका में दिखे इस इवेंट में विजय वर्मा स्वॉन प्रिंटेड आउटफिट में पहुंचे और सारा अली खान ऑफ शोल्डर फ्लोरल प्रिंटेड गाउन पहने स्पॉट हुईं जहां तमन्ना भाटिया ग्लैमरस लुक में नजर आईं वहीं कृति सेनन इलेक्ट्रिक ब्लू को-ऑर्ड सेट में पहुंचीं

क्या है फिल्म की कहानी
होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी एक हत्या के रहस्य को सुलझाने के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है फिल्म अनुजा चौहान की बुक ‘क्लब यू टू डेथ’ का स्क्रीन ऐडप्टेशन है कहानी में एक हत्या के सात संदिग्ध हैं सभी किरदारों का रोल इस तरह से बुना गया है कि वे कहानी के सस्पेंस को और भी अधिक बढ़ा देते हैं फिल्म की विशाल स्टारकास्ट का पागलपन कहानी को अलग ट्विस्ट पर ले जाता है ट्विस्ट एंड टर्न से भरी इस फिल्म में क्लू ढूंढ़ने का अलग ही मजा है
 

 

 

Back to top button