मनोरंजन

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फ़िल्में और वेब सीरीज

नई दिल्ली इस वीकेंड अजय देवगन- आर माधवन की ‘शैतान’ से लेकर मलयालयम फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं इस लिस्ट में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ भी शामिल है, जो ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है जानिए इस सप्ताह आप किसी फिल्म-वेब सीरीज को कब और कहां पर देख सकते हैं

Newsexpress24. Com ott 5 download 2

WhatsApp Group Join Now

शैतान
अजय देवगन और आर माधवन की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘शैतान’ इस वर्ष 8 मार्च को रिलीज हुई थी विकास बहल के निर्देशन में बनी यह मूवी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई अब ‘शैतान’ ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है यह मूवी 4 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी

मंजुम्मेल बॉयज
इस वर्ष रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की इस मूवी को चिदंबरम ने लिखा और डायरेक्ट किया है सच्ची घटना पर बनी फिल्म की कहानी कुछ दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है ‘मंजुम्मेल बॉयज’ 5 मई, 2024 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी

हीरामंडी: द डायमंड बाजार
संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ नेटफ्लिक्स पर 1 मई को दस्तक दे चुकी है इसमे अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढ, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, फरदीन खान, शोध सुमन और शेखर सुमन जैसे सितारों ने अहम किरदार निभाई है

द ब्रोकन न्यूज 3
‘द ब्रोकन न्यूज’ न्यूज रिपोर्टिंग की दुनिया पर आधारित है इस थ्रिलर वेब सीरीज को विनय वैकुल ने डायरेक्ट किया है और संबित मिश्रा ने लिखा है ‘द ब्रोकन न्यूज’ में जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर और सोनाली बेंद्रे ने अहम किरदार निभाई है यह सीरीज जी5 पर 3 मई को दस्तक दे चुकी है

द आइडिया ऑफ यू
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘द आइडिया ऑफ यू’ में Anne Hathaway, Nicholas Galitzine और Ella Rubin लीड रोल में हैं यह फिल्म रॉबिन ली के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है और कथित तौर पर ‘हैरी स्टाइल्स’ फिक्शन से प्रेरित है ‘द आइडिया ऑफ यू’ 2 मई, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है

Back to top button