मनोरंजन

बिग बॉस 17 के लिए प्रति हफ्ते इतनी फीस ले रही हैं अंकिता लोखंडे

छोटे पर्दे पर अपना जलवा दिखाने वाली अदाकारा अंकिता लोखंडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अदाकारा की बड़ी फैन फॉलोइंग है और वो टीवी शो पवित्र रिश्ता से घर-घर प्रसिद्ध हो चुकी है.

Newsexpress24. Com tv ankita lokhande net worth in hindi

WhatsApp Group Join Now

इन दिनों अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में अपने एक्टिंग के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंकिता टीवी की सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाली अदाकारा हैं. जी हां, आपने एकदम ठीक पढ़ा आइए बताते हैं कि अदाकारा BIGG BOSS 17 में रहने के लिए प्रति हफ्ते कितनी फीस चार्ज कर रही हैं और उनके पति कौन हैं?

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे BIGG BOSS 17 के लिए प्रति हफ्ते 12 लाख रुपये ले रही हैं. ये टीवी की सबसे अधिक फीस लेने वाली अदाकारा में से है. हालांकि ये मीडिया रिपोर्ट के आधार पर है, इसको लेकर अंकिता या उनकी टीम और BIGG BOSS के निर्माताओं ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

कौन हैं विक्की जैन?

बता दें कि अंकिता लोखंडे जहां इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं, वहीं, विक्की जैन भी एक सफल बिजनेसमैन हैं, जिनके पास एमबीए की डिग्री है और वह एक कुशल उद्यमी हैं. विक्की महावीर इंस्पायर ग्रुप के व्यवस्था निदेशक हैं, जो कोयला व्यापार, वॉशरी संचालन, लॉजिस्टिक्स, बिजली उत्पादन, हीरे और रियल एस्टेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में शामिल एक बहुमुखी उद्यम है.

‘बिग बॉस 17’ में अंकिता और विक्की का जलवा

इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की जैन जांजगीर में कोल वॉशरी के मालिक हैं. उनके व्यवसाय की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, उनका पारिवारिक व्यवसाय रियल एस्टेट में भी फैला हुआ है और उनका एक फर्म नाम महावीर बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स है. वह बॉक्स क्रिकेट लीग (बीसीएल) टीम, मुंबई टाइगर्स के मालिक भी थे. वहीं, इन दिनों अब अंकिता और उनके पति सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में अपना जलवा दिखा रहे हैं.

Back to top button