मनोरंजन

This Diwali BOX Office Clash: इस दिवाली किसके सिर पर सजेगा ब्लॉकबस्टर का ताज…

This Diwali BOX Office Clash: फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर विवाद आम बात है ये कोई नया नहीं है कि एक साथ दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जा रही हैं इससे पहले भी कई ऐसे मौके रहे हैं, जब फिल्में आपस में टकराई हैं ऐसे में अब इस बार की दीपावली 2025 भी धमाकेदार होने वाली है इस बार रोमांस और हॉरर कमेडी का तड़का लगने वाला है ऐसे में देखना होगा कि किसका सिक्का चलता है ऐसे में चलिए बताते हैं वो कौन सी फिल्में हैं, जो दीपावली के मौके पर रिलीज होने वाली हैं

2025 8image 13 52 118317776ewwe

WhatsApp Group Join Now

दरअसल, इस दीपावली 2025 के मौके पर दो फिल्में रिलीज हो रही हैं इसमें एक रोमांटिक तो दूसरी हॉरर कॉमेडी मूवीज है दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है पहली फिल्म आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ है इसके जरिए आयुष्मान पहली बार अदाकारा रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं दोनों स्टार्स को पहली बार पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं इसे 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा इस मूवी में मलाइका अरोड़ा का भी आइटम नंबर है फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं ऐसे में इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज़ बना हुआ है

वहीं इस दीपावली एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी आ रही है, जिसमें सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे हैं दोनों स्टार्स की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ है इस वर्ष दर्शकों के बीच रोमांटिक फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिला है ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों अच्छा खासा रिस्पांस मिला और इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की वहीं, ‘सनम तेरी कसम’ को री-रिलीज किया गया तो इस फ्लॉप फिल्म ने भी अच्छी कमाई की ऐसे में अब हर्षवर्धन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के जरिए सिनेमाघर में नजर आने वाले हैं वह सोनम बाजवा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे फैंस इनकी जोड़ी को भी देखने के लिए एक्साइटेड हैं ऐसे में देखने होगा कि इस दीपावली पर रोमांटिक फिल्म का जादू चल पाता है या नहीं

पहले भी दीपावली पर हुए ये बड़े क्लैश

गौरतलब है कि दीपावली के मौके पर पहले भी कई बड़े यादगार क्लैश हो चुके हैं, जिसमें कभी एक्शन, कभी रोमांस, तो कभी हॉरर फिल्मों का जलवा देखने के लिए मिला पिछले वर्ष 2024 के मौके पर ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ का क्लैश देखने के लिए मिला था, जिसमें बाजी कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने मारी थी वहीं, 2022 में ‘थैंक गॉड’ और ‘राम सेतु’, 2017 में गोपनीय सुपरस्टार वर्सेज गोलमाल अगेन (हिट), 2016 में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ वर्सेज ‘शिवाय’ देखने के लिए मिला था 2016 में रणबीर कपूर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने बाजी मारी थी इसके साथ ही 2017 में कॉमेडी फिल्म गोलमाल का जलवा रहा था

Back to top button