मनोरंजन

मेट गाला 2025 में इस भारतीय को मिला नंबर वन का खिताब

हाल ही में न्यूयॉर्क में मेट गाला 2025 आयोजित किया गया, जिसमें शाहरुख खान, कियारा आडवाणी से लेकर ईशा अंबानी तक कई भारतीय सेलेब्स ने भी इवेंट में शिरकत की. शाहरुख खान अपने मेट गाला डेब्यू को लेकर काफी सुर्खियों में रहे, प्रेग्नेंट कियारा ने भी अपना डेब्यू किया, लेकिन जिस भारतीय कलाकार की सबसे अधिक चर्चा हुई वह थे दिलजीत दोसांझ. ‘फैशन के ऑस्कर’ कहे जाने वाले मेट गाला में इस वर्ष सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भी डेब्यू किया और खूब सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने इवेंट में अपने महाराजा लुक से हर किसी को चौंका दिया और अब उन्होंने एक और कारनामा कर दिखाया है.

Image 4 704x1024 1

WhatsApp Group Join Now

मेट गाला 2025 के बेस्ट ड्रेस्ट सेलिब्रिटी बने दिलजीत

दिलजीत दोसांझ ने फैशन मैगजीन वोग के लिए हुए एक पोल में बेस्ट ड्रेस्ड सेलिब्रिटी बन गए हैं. जी हां, वोग के बेस्ट ड्रेस्ड पोल में दिलजीत दोसांझ ने शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, रिहाना जैसे सितारों को पछाड़ते हुए नंबर 1 पोजिशन हासिल की है. वोग के अनुसार, दिलजीत ने 306 सेलिब्रिटीज को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में नंबर 1 पोजिशन हासिल की है.

रिहाना-जेंडाया को पछाड़ किया कमाल

हाल ही में वोग ने अपने रीडर्स को बेस्ट ड्रेस्ड सेलिब्रिटी चुनने का जिम्मा दिया, जिसमें लोगों ने 307 सेलेब्स में से दिलजीत दोसांझ को नंबर वन चुना है. दिलजीत दोसांझ के बाद इस लिस्ट में ‘ड्यून’ फेम जेंडाया दूसरे नंबर पर रहीं. उनके बाद एस कूप्स, ट्रेयाना टेलर, रिहाना, निकी मिनाज, शकीरा, लुईस हैमिल्टन जैसे कलाकारों ने अपनी स्थान बनाई. बता दें, दिलजीत के साथ इस बार मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान और अदाकारा कियारा आडवाणी ने भी मेट गाला में अपना डेब्यू किया था और दोनों इस लिस्ट में अपनी स्थान नहीं बना सके.

दिलजीत दोसांझ का लुक

इस वर्ष मेट गाला का थीम ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ था. दिलजीत के लिए डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने ऐसा आउटफिट तैयार किया, जिसमें पंजाबी रॉयल्टी के साथ-साथ गहरी जड़ें भी देखने को मिलीं. इस खास मौके पर दिलजीत ने पटियाला स्टाइल शेरवानी, सिख पगड़ी, शाही केप और मैचिंग ट्राउजर पहना था. इस लुक को और प्रभावशाली बनाने के लिए उन्होंने हैवी जूलरी कैरी कीं. उनके केप के कपड़े पर गुरुमुखी में मूल मंत्र उकेरे गए थे. सिख धर्म का मूल मंत्र जो ईश्वर के सार को रेखांकित करता है, उनके आउटफिट पर नजर आया. केप पर लिखा था, ‘इक ओंकार, सतनाम, करता पुरख…’ यह एक प्रार्थना है और यह याद दिलाती है कि वह कौन है और कहां से आया है. इसके साथ ही उनके आउटफिट पर पंजाब का मैप बना हुआ था.

किंग ऑफ पटियाला से मेल खाता है लुक

दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 के लिए पंजाब के महाराजा से इंस्पायर्ड ऑल व्हाइट लुक कैरी किया था. इस लुक की प्रेरणा पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह और राजिंदर सिंह से ली गई, जो 20वीं सदी के शुरुआती दौर के पंजाब के राजा थे और अपने असाधारण स्टाइल के लिए भी जाने जाते थे. उनका 1000 कैरेट डायमंड का पटियाला हार काफी चर्चित था.

Back to top button