मनोरंजन
ये दिलचस्प वेब सीरीज ओटीटी पर हो रही है रिलीज
OTT Releases This Week: इस सप्ताह दर्शकों का फुल ऑन एंटरटेनमेंट होने वाला है। ओटीटी पर चंदू चैंपियन से लेकर रोमांटिक थ्रिलर फिर आई सुंदर दिलरुबा रिलीज हो रही है। इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे दिलचस्प वेब सीरीज भी ओटीटी पर रिलीज हो रहे हैं, जिसकी कहानी देखकर लोगों का दिमाग हिल जाएगा। तो अपने वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए तैयार हो जाए। आपको बताते है किस ओटीटी पर क्या रिलीज हो रहा।
WhatsApp Group
Join Now
Chandu Champion OTT
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित मूवी 14 जून को सिनेमाघरों में आई थी। अब ये ओटीटी पर आज से स्ट्रीम होने जा रहा है। फिल्म की स्टोरी पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर पर बेस्ड है। इस भूमिका को निभाने के लिए अभिनेता ने जी-जान से मेहनत की। आप इसे घर बैठकर आराम से वीकेंड पर देख सकते हैं।

