मनोरंजन

इवेंट में किरण ने डायरेक्टर करण जौहर का कुछ इस तरह से किया वेलकम

आमिर खान और किरण राव ने मंगलवार शाम मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लापता लेडीज’ का प्रीमियर होस्ट किया। इस मौके पर सनी देओल, राजकुमार संतोषी, काजोल, करण जौहर, राधिका आप्टे और आशुतोष गोवारिकर समेत कई सेलेब्स नजर आए। आमिर के परिवार से उनकी बेटी आयरा, दामाद नुपुर शिखरे और भतीजी जायन मैरी भी यहां मौजूद थे।

Newsexpress24. Com download 2024 02 28t113300. 001

WhatsApp Group Join Now

फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ आमिर और किरण।

सलमान खान भी इस स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

पति नुपुर शिखरे के साथ आमिर की बेटी आयरा।

कजिन और एक्ट्रेस जायन मैरी के साथ आयरा।

इवेंट के लिए आमिर ने फुल ब्लैक और किरण् ने फुल येलो आउटफिट्स चूज किए।

किरण ने किया करण का वाॅर्म वेलकम
इस मौके पर आमिर की एक्स वाइफ किरण राव ने डायरेक्टर करण जौहर का वॉर्म वेलकम किया। कभी आमिर के कॉम्पिटिटर रहे सनी देओल भी इस स्क्रीनिंग पर पहुंचे। वो डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ नजर आए। इवेंट के दौरान आमिर वहां मौजूद फैंस के साथ सेल्फी कैप्चर करते नजर आए।

इवेंट में किरण ने डायरेक्टर करण जौहर का कुछ इस तरह वेलकम किया।

एक्ट्रेस काजोल भी इस प्रीमियर में शामिल हुईं।

  

सनी देओल, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ इवेंट पर पहुंचे। दोनों की अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ काे आमिर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे भी टोटल ब्लैक आउटफिट्स में नजर आईं।

इवेंट के दौरान आमिर ने वहां मौजूद कई फैंस के साथ सेल्फी भी ली।

प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा और उनकी वाइफ अनुपमा चोपड़ा का वेलकम करतीं किरण।

ऋतिक रोशन की भतीजी पशमीना रोशन भी इवेंट में नजर आईं।

  

आमिर की फिल्म ‘दंगल’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी यहां अपनी वाइफ अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ नजर आए।

प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी इवेंट में स्पॉट हुए।

‘3 इडियट्स’ में आमिर के साथ नजर आए एक्टर शरमन जोशी भी इवेंट में शामिल हुए।

आयरा की खास दोस्त और एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी इवेंट में नजर आईं।

स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांता, नितांशी गोयल और रवि किशन स्टारर फिल्म लापता लेडीज थिएटर्स में 1 मार्च को रिलीज हाेगी। इस फिल्म को किरण राव ने डायरेक्ट किया है। वहीं आमिर खान इसके प्रोड्यूसर हैं।

 

Back to top button