ईशा देओल के इस पुराने बयान ने खींचा सभी का ध्यान, एक्स-हस्बैंड भरत को मिली नई गर्लफ्रेंड
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने पिछले वर्ष पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया। 11 वर्ष के संबंध को समाप्त करने का निर्णय करते हुए कपल अलग हो गया था। इन दिनों भरत अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग रिलेशनशिप की वजह से खबरों में बने हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मेघना लखानी के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी जिसके बाद से दोनों के संबंध की खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में ईशा देओल से उनके तलाक की वजह को लेकर भी जबरदस्त चर्चाएं हैं। अदाकारा का एक पुराना बयान भी खबरों में बना हुआ है जिसमें उन्होंने बोला था कि भरत से उनका तलाक कठिन था।

द क्विंट के साथ एक पुराने साक्षात्कार में, ईशा ने खुलासा किया कि ये निर्णय आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इन सबके बीच अपने बच्चों के सबसे ऊपर रखा। उन्होंने स्वीकार किया था कि सिंगल पेरेंटिंग अक्सर कठिन होती है, लेकिन इस बात पर भी बल दिया कि उनकी बेटियों की खुशी और स्थिरता हमेशा उनकी सर्वोच्च अहमियत रही है।
एक्स-पति भरत से तलाक पर ईशा देओल ने तोड़ी थी चुप्पी
एक्स-हस्बैंड भरत तख्तानी से तलाक के बारे में बात करते हुए हेमा मालिनी की लाडली ने कहा, ‘भले ही दो व्यक्तियों के बीच का रिश्ता बदल सकता है, लेकिन माता-पिता को अपने बच्चों के लिए एकजुट रहना चाहिए। जब बच्चे शामिल होते हैं, तो अपने अहंकार को एक तरफ रखना और सहनशीलता रखना जरूरी है। आखिरकार हम इन खूबसूरत बच्चों के माता-पिता हैं। ये महत्वपूर्ण है कि हम अपने बच्चों को सबसे अच्छी चीजें दें’।
ईशा देओल ने बोला था बच्चों के लिए करने पड़ते हैं समझौते
उन्होंने आगे बोला कि जब पेरेंट्स अपने पर्सनल मतभेदों से ऊपर उठकर अपने बच्चों को अहमियत देने का फैसला लेते हैं, तो यह स्वाभाविक रूप से दो लोगों के मतभेद को कम कर देता है औऱ लोगों के बीच की कड़वाहट कम हो जाती है। उन्होंने बोला था कि वो अपने एक्स-हस्बैंड भरत के साथ एक यूनिट के तौर पर काम करती हैं।
ईशा देओल कहती हैं कि अपने बेटियों की खातिर उन्हें अपने पूर्व पति के साथ मिलकर एक टीम की तरह उनकी परवरिश करनी पड़ती है। भले ही दंपती का रिश्ता टूट चुका है, लेकिन उनका उनके बच्चों से रिश्ता कभी नहीं टूटेगा।

