Dharmendra के इस पोस्ट ने बढ़ा दी फैंस की चिंता
Dharmendra Latest Post: मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के कद्दावर अभिनेता और ही-मैन कहे जाने वाले अदाकार धर्मेंद्र करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. आज भी लोगों के दिलों में अभिनेता की खास स्थान है. दर्शक उन्हें आज भी बहुत पसंद करते हैं. धर्मेंद्र भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. हालांकि अब अभिनेता का एक पोस्ट फैंस की चिंता बढ़ा रहा है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

धर्मेंद्र ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, 10 मई 2024 को धर्मेंद्र ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर कहे जाने वाले) पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट पर अब यूजर्स चिंता जाहिर करते नजर आए. ही-मैन ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्लीज उस आदमी को कभी विश्वासघात मत देना, तो आपके ऊपर आंख बंद करके भरोसा करता है. साथ ही हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया. इस कैप्शन के साथ अभिनेता ने अपनी फोटो भी शेयर की है. वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स का रिएक्शन चिंता वाला नजर आ रहा है.
यूजर्स ने जाहिर की चिंता
धर्मेंद्र के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्या हुआ, आप ऐसा क्यों बोल रहे हैं? दूसरे यूजर ने लिखा कि आपने ठीक कहा, सर, लेकिन चीट करना ही क्यों है? तीसरे यूजर ने लिखा कि एकदम ठीक बात है, लेकिन हुआ क्या? एक अन्य ने लिखा कि आप इस तरह की बात क्यों कर रहे हैं? इस तरह के कमेंट्स यूजर अभिनेता के पोस्ट पर कर रहे हैं.
आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं ही-मैन
बता दें कि धर्मेंद्र ने कुछ दिन पहले भी एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे उन्होंने स्वयं ही डिलीट भी किया. इसके साथ ही यदि अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र आज भी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. अभिनेता को लास्ट टाइम शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था. वहीं, इसके पहले वो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे. दोनों ही फिल्मों में अभिनेता ने बहुत कमाल का काम किया.

