टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को बनाया अप्रैल फूल
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ वर्ष 2024 की सबसे बड़ी फिल्म ‘बडे़ मियां छोटे मियां’ लेकर आ रहे हैं। मूवी की रिलीज को अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच टाइगर श्रॉफ ने आज यानी 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे के मौके पर अक्षय कुमार के साथ दिलचस्प प्रैंक किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी एकदम भी रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कि टाइगर सॉफ्ट ड्रिंक की बड़ी सी बोतल में कुछ शरारत कर रखे देते हैं और फिर दोस्तों के साथ गार्डन में वॉलीबॉल खेलने के लिए जाते हैं। तभी वहां पर जॉगिंग करते हुए अक्षय कुमार पहुंचते हैं, तो टाइगर उनसे बोतल मांगते हैं। वो जैसे ही बोतल उठाकर देने लगते हैं, तो टाइगर कहते हैं कि बोतल ओपन करके दीजिए।
टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार के साथ किया प्रैंक
टाइगर श्रॉफ के कहने पर अक्षय कुमार जैसे ही बोतल खोलते हैं, तो सारी ड्रिंक उनके ऊपर गिर जाती है। ये देखकर टाइगर श्रॉफ समेत वहां पर उपस्थित सभी लोग हंसने लगते हैं। इस प्रैंक वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ‘अप्रैल फूल बड़े मियां।’
ट्रेलर में एक्शन अवतार में दिखे टाइगर-अक्षय
टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसे लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। एक्शन अवतार में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार छा गए थे।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को 350 करोड़ के बजट में बनाया गया है और ये सिनेमाघरों में ईद के मौके पर 10 अप्रैल, 2024 को दस्तक देगी

