मनोरंजन

फिर से खुल गया ट्रोलर्स का मुंह! फटी ड्रेस पहन Cannes के रेड कारपेट पर पहुंचीं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का जलवा बिखरे रही हैं. इस वर्ष उर्वशी ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर दूसरी बार शिरकत की. ओपनिंग सेरेमनी में उर्वशी मल्टीकलर आउटफिट और पैरट क्लच लेकर रेड कारपेट पर पहुंची थीं.

Urvashi rautela at cannes 2025 307296542

WhatsApp Group Join Now

वहीं अब कान से उर्वशी का दूसरा लुक सामने आया है. लेकिन इस बार उर्वशी अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल हो गई हैं. दरअसल, उर्वशी अपनी ड्रेस की वजह से Oops मोमेंट का शिकार हो गई हैं. वह रेड कारपेट पर ब्लैक कलर के सिल्क गाउन पहनकर पहुंची थीं.

लेकिन उर्वशी के इस गाउन के साथ एक गड़बड़ हो गई. उनकी ड्रेस लेफ्ट आर्मपिट के पास से फटी हुई थी. हालांकि इससे बेखबर उर्वशी पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दे रही थीं. उर्वशी को अपने साथ हुए इस गड़बड़ की भनक ही नहीं थी.

सोशल मीडिया पर उर्वशी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कान के अंतिम दिन ब्लैक शीर शोल्डर लॉग्न गाउन पहने दिख रही हैं. वह फ्लाइगं किस देने के लिए जैसे ही हाथ ऊपर उठाती हैं, हर किसी का ध्यान उनकी फटी ड्रेस पर चला जाता है.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद उर्वशी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने कहा, ‘इनकी किस्मत खराब है.‘ एक अन्य ने पूछा, ‘यहां कोई छेद है या फिर ये डिजाइन ही है?’ एक और यूजर ने लिखा, ‘कान फिल्म फेस्टिवल में फटे कपड़े पहनने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस?’

Back to top button