मनोरंजन

वरुण धवन ने 12वीं फेल को बताया सबसे शानदार फिल्म

पिछले वर्ष बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई, जिन्होंने अंधाधुन्ध कमाई की उन्हीं में से एक विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) भी है ये फिल्म पिछले वर्ष अक्टूबर में रिलीज हुई थी और अब तक सुर्खियों में छाई हुई है इतना ही नहीं फिल्म ने IMDb पर 10 से 9.2 की रेटिंग हासिल की हैNewsexpress24. Com varun dhawan 12 vikrant massey download 22

WhatsApp Group Join Now

इसी फिल्म जिनता प्यार दर्शकों का मिला उतना ही सेलेब्स का भी मिल रहा है हर कोई न कोई इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करता है हाल ही में वरुण धवन (Varun Dhawan) ने भी इस फिल्म को देखा और इसको लेकर अपना रिव्यू दिया, जिस पर विक्रांत मैसी ने अपना रिएक्शन दिया है हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी फिल्म के बारे में एक पोस्ट लिखा

वरुण धवन को पसंद आई ’12वीं फेल’

वरुण धवन लिखते हैं, ‘ये फिल्म उन सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक है जो मैंने लंबे समय में देखी है इसके लिए धन्यवाद’ वहीं, उनकी इस स्टोरी पर फिल्म में नजर आने वाले विक्रांत ने तुरंत रिएक्शन देते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्शन शेयर किया, जिसमें वो लिखते हैं,’अब तो हीरो नंबर 1 ने भी बोल दिया!!! बहुत बहुत धन्यवाद वीडी बहुत बहुत प्यार भाई’ इसके साथ ही उन्होंने दिल और हग करने वाला इमोजी भी शेयर किया

विक्की कौशल ने भी की तारीफ 

वरुण धवन के अतिरिक्त विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने भी हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फिल्म के लिए अपना रिएक्शन देते हुए इसको ‘साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ बताया बता दें, ये फिल्म ’12वीं फेल’ अनुराग पाठक (Anurag Pathak) की पुस्तक पर आधारित है, जिनमें विक्रांत मैसी और मेधा शंकर नजर आ रहे हैं फिल्म की कहानी आईपीएस मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की कामयाबी पर आधारित सच्ची कहानी है

Back to top button