मनोरंजन

जब अमिताभ बच्चन ने 1 ही नाम की 2 फिल्मों में अभिनय करके लहराया था अपने हुनर का परचम…

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जो आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं वर्ष 1975 में आई ‘शोले’ तो आज भी लोगों की पहली पसंद है, लेकिन आप यह जानकर आश्चर्य होगी कि उसी वर्ष अमिताभ की एक और फिल्म आई थी, जिसका नाम था ‘दीवार’ और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था

Images 44
WhatsApp Group Join Now

1975 में अमिताभ की ‘दीवार’ रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाई गई थी विकिपीडिया के आंकड़ों के अनुसार, यह उस वर्ष की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आई थी

बता दें, ‘दीवार’ एक एक्शन अपराध ड्रामा फिल्म थी, जो सलीम-जावेद द्वारा लिखित और यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित थी फिल्म में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के साथ नीतू सिंह, निरूपा रॉय, परवीन बॉबी, इफ्तिखार, मदन पुरी, सत्येन कप्पू और मनमोहन कृष्ण जैसे कलाकारों की टुकड़ी थी संगीत आरडी बर्मन ने तैयार किया था

फिल्म में दो गरीब भाई मुंबई की मलिन बस्तियों में जीवित रहने के लिए संघर्ष करते हैं, जिसमें से एक भाई लुटेरे और दूसरा पुलिस ऑफिसर बन जाता है ‘दीवार’ 24 जनवरी 1975 को पूरे विश्व में रिलीज हुई थी और इसकी कहानी, स्क्रिप्ट और संगीत के साथ-साथ सभी के एक्टिंग को आलोचकों की प्रशंसा और सराहना भी मिली थी

वहीं, 29 वर्ष बाद मेकर्स ने वर्ष 2004 में अमिताभ बच्चन को लेकर एक और फिल्म ‘दीवार’ के नाम से बनाई, जिसकी कहानी अलग थी बस नाम एक जैसे थे हालांकि यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज नहीं पाई और रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई

बड़ी कठिन से मेकर्स फिल्म के बजट को निकाल पाए थे वैसे 2004 में आई फिल्म ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन के साथ अक्षय खन्ना और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में थे बता दें, यह भी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका लेखन और निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया था

इस फिल्म का निर्माण गौरांग गुनेहगार ने और सह-लेखन एस गोपाल रेड्डी ने किया था मेकर्स ने पहले ही क्लियर कर दिया था कि इसका 1975 में आई फिल्म ‘दीवार’ से कोई संबंध नहीं था ‘दीवार’ 25 जून 2004 को पूरे विश्व में रिलीज हुई थी और इसे आलोचकों से मिली-जुली से सकारात्मक समीक्षाएं मिली थीं

2004 में आई फिल्म ‘दीवार’ को बनाने में मेकर्स के लगभग 21 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इसका वर्ल्डवाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 28.6 करोड़ रहा था दर्शकों को अमिभात की यह ‘दीवार’ अधिक पसंद नहीं आई थी इसलिए बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हुई थी

Back to top button