मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अब इस जगह पर आशियाना बनाएंगे अरमान-अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 March Spoiler: टीवी दुनिया का सबसे पसंदीदा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है इसमें आए दिन कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं इन दिनों सीरियल में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है अब तक दर्शकों ने देखा कि कावेरी और विद्या का सच जानने के बाद अरमान पोद्दार हाउस छोड़कर अभिरा और शिवानी के साथ चला गया है हालांकि इसके बाद भी कावेरी उसका पीछा नहीं छोड़ती है इसी बीच कावेरी अरमान का वह घर भी खरीद लेती हैं, जिसमें शिवानी के साथ वह बचपन में रहता था इतना सब देखने के बाद शिवानी की तबियत बिगड़ जाती है अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अब अभिर अरमान के लिए काफी स्ट्रॉन्ग बनेगी

Untitled design 2024 06 06t145544669 1717666686056 1717666686223

WhatsApp Group Join Now

पैसे की कमी से जूझेगा अरमान

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दर्शक देखेंगे कि शिवानी की तबीयत खराब होने के वजह से अरमान और अभिरा उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराएंगे हॉस्पिटल में ढाई लाख का बिल बन जाएगा, जिसे अरमान भर नहीं पाएगा और फिर अभिरा उस बिल को भरती है वहीं दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में काजल किसी तरह अपनी मां कावेरी और भाभी विद्या की तरफदारी करती है जिसके बाद उसे मनीषा खूब सुनाती है रोहित भी अरमान को याद करता है, तभी विद्या आ जाती है और मनीषा को जमकर सुनाती है

अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अरमान और अभिरा घर के साथ-साथ शिवानी के लिए भी काफी परेशान है इसी बीच अभिरा को पता चलता है कि दादी सा काम में भी अरमान को परेशान कर रही है इसके बाद गोयनका परिवार में भी इसका पता चल जाता है कि अरमान के साथ अभिरा ने भी घर छोड़ दिया है और फिर मनीष गोयनका अभिरा से बात करता है

चॉल में रहेंगे अरमान-अभिरा

दर्शक देखेंगे कि अरमान अभिरा को गोयनका के घर जाने के लिए कहेगा, लेकिन अभिरा इंकार कर देती है इसी बीच शिवानी के लिए चिकित्सक और दवा मंगवाते हैं, जिसके लिए अभिरा अरमान को अपना कार्ड दे देती है अरमान को इसी बीच वहां पर संजय बंसल मिल जाता है और अरमान को बीवी के पैसों पर जीने के लिए खरी-खोटी सुनाता है और भर-भरकर ताने देता है, इन सभी बातों को अरमान नजरअंदाज कर देता है जिसके बाद अभिरा अरमान को नया घर मिल जाने की बात बताती है अभिरा अरमान को एक चॉल में लेकर जाती है

Back to top button