स्वास्थ्य

डायबिटीज के लिए रामबाण औषधि हैं ये पौधे, जो शुगर की बीमारी को कंट्रोल करने में है काफी लाभदायक

वर्तमान समय की बात की जाए तो शुगर की परेशानी काफी आम हो गई है इस रोग से हर कोई पीड़ित नजर आता है यदि आप हॉस्पिटल में जाएंगे तो बड़ी संख्या में ऐसे रोगी मिल जाएंगे जो शुगर की दवाइयां का रोजाना सेवन कर रहे हैं ऐसे में मिडिया टीम ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में संचालित बॉटनी डिपार्टमेंट के विभिन्न पौधों पर रिसर्च करने वाले जानकार से खास वार्ता की जिसमें उन्होंने ऐसे पौधों के नाम बताएं जो शुगर की रोग को कंट्रोल करने में काफी लाभदायक है

Newsexpress24. Com download 36 16

WhatsApp Group Join Now

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में संचालित बॉटनी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर चिकित्सक विजय मलिक बताते हैं आयुर्वेदिक पौधों के मुताबिक यदि आप इन्सुलिन के पौधे की पत्तियों की रोजाना ग्रीन टी के तौर पर इस्तेमाल करें तो जो शुगर से लेवल बढ़ता है वह कंट्रोल दिखाई देगा उन्होंने कहा कि मेडिसिन के तौर पर भी इस पौधे का काफी इस्तेमाल किया जाता है हालांकि वह कहते हैं काफी लोगों को इससे एलर्जी भी देखने को मिल सकती है तो वह एक-दो दिन के अंतराल में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं

यह पौधे भी है काफी उपयोगी
प्रोफेसर मलिक बताते हैं की सूरजमुखी के प्रजाति के ही वर्नोनिया एमिग्डालिना पौधा भी शुगर को कंट्रोल करने में काफी लाभदायक होता है ऐसे में यदि इस पौधे का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसकी पत्तियों को पहले तोड़कर सुखाएं जब पत्तियां अच्छे से सुख जाए तब इसका पाउडर बनाकर रखें उसके बाद रोजाना पाउडर को उबले हुए पानी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही इसका पेस्ट भी बनाया जा सकता है यहीं नहीं शतावर के पौधे पर रिसर्च करने वाले रिसर्च स्कॉलर अमन अग्रवाल कहते हैं कि शतावर का पौधा विभिन्न प्रकार की रोंगों में काफी लाभदायक होता है वह बताते हैं कि यह एंटी डायबिटीज भी होता है ऐसे में लोग इसका भी इस्तेमाल उबले हुए पानी में सुबह- शाम कर सकते हैं

Back to top button