मेथी का पानी पीने से होतें है ये फायदे
नई दिल्ली : भारतीय मसाले खाने का स्वाद बढ़ाते हैं और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं. ये मसाले बालों और त्वचा का भी ख्याल रखते हैं. इन मसालों में मेथी भी शामिल है। यह औषधीय गुणों से भरपूर है। मेथी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायता करती है.

इसमें विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं. मेथी में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन-सी, सोडियम और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. मेथी का इस्तेमाल कई घरेलू व्यंजनों में भी किया जाता है.
मेथी के बीज का पानी आपके लिए बहुत लाभ वाला हो सकता है. यह आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है. रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. इसके अतिरिक्त मेथी का पानी पीने के और भी कई लाभ हैं।
वजन घटाने में सहायता करता है
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए मेथी का पानी काफी मददगार साबित हो सकता है. मोटापा कम करने के लिए आप नियमित रूप से खाली पेट मेथी का पानी पी सकते हैं. मेथी में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है, जो वजन घटाने में सहायता करती है.
खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की परेशानी है उनके लिए मेथी के बीज किसी वरदान से कम नहीं हैं. शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भीगे हुए मेथी के दानों को भोजन में शामिल करें. ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत सहायता करते हैं.
स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए
स्तनपान कराने वाली माताओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. नई मांओं के लिए मेथी का पानी बहुत लाभ वाला माना जाता है. स्तनपान कराने वाली स्त्रियों के लिए मेथी के बीज दूध उत्पादन में सहायता करते हैं. जिससे नवजात शिशुओं को भी लाभ होता है और वे स्वस्थ रहते हैं.
ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार
अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं तो भीगी हुई मेथी आपके लिए वरदान साबित हो सकती है. यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायक है.
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है
अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं तो आप प्रतिदिन खाली पेट मेथी का पानी जरूर पी सकते हैं. यह पाचन तंत्र को मजबूत करने और सूजन से संबंधित समस्याओं को रोकने में सहायता करता है.
मासिक धर्म के दर्द से राहत
मेथी का पानी मासिक धर्म के दर्द से राहत दिलाता है. इन बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पीरियड्स की अन्य समस्याओं को ठीक करने में सहायता करते हैं.

