स्वास्थ्य
सावधान! खाने से बचें इन पक्षियों का मांस, हो सकती है ये बड़ी बीमारियाँ
बर्ड फ्लू आज के समय में बहुत तेजी से फैल रहा है. बर्ड फ्लू, जिसे अधिकांश लोग एवियन इंफ्लूएंजा या एवियन फ्लू के नाम से भी जानते हैं. यह एक प्रकार की इंफ्लूएंजा वायरस के संक्रमण का नाम है जो अधिकतर अवियन या पक्षियों से होता है. इस वायरस का प्रमुख कारक एच5एन1 या एच7एन9 होता है. यह वायरस मुख्य रूप से शीघ्र फैलता है और लोगों में गंभीर रोग का कारण बन सकता है. इस बार में हम आज बात करेंगे चिकित्सक आर.के चतुर्वेदी (कंसलटेंट, इंटरनल मेडिसिन) जी से बर्ड फ्लू के बारे में विस्तार से…

WhatsApp Group
Join Now
क्या होता है बर्ड फ्लू
बर्ड फ्लू एक प्रकार का वायरस है. यह संक्रमित बर्ड के जरिए एक दूसरे में फैलता है. ऐसे में जो लोग संक्रमित मुर्गी के मांस खाते हैं जो उन लोगों को बर्ड फ्लू हो सकता है. आमभाषा में बोला जाए तो बर्ड फ्लू संक्रमित मुर्गी या फिर कबूरत के जरिए हवा में फैलता है और उसके संपर्क में आने से लोगों में फैल जाता है. या फिर बर्ड फूल के चपेट में आने वाली मुर्गी और कबूतर के मांस खाने से यह लोगों में फैल रहा है. जो लोग बर्ड फ्लू से संक्रमित मुर्गी के मांस को खाते हैं उनके पेट में दर्द, उल्टी, दस्त और हाई फीवर होने लगता है. यह पक्षियों की एक रोग है, जो दिन ब दिन खतरनाक होती जा रही है.
बर्ड फ्लू से कैसे बचा जाएं
- बर्ड फ्लू से बचना है तो मुर्गी के फॉर्म के आसपास जाते समय मास्क का प्रयोग करें.
- मुर्गी फॉर्म से वापस आए तो हाथ साफ करें.
- मुर्गी, कबूतर और बत्तख के मांस खाने से बचें.
- टीकाकरण कराएं.
- जब भी आप पोल्टी फार्म में जा रहे हैं तो ग्लब्स, फुल बाजू के कपड़े ही पहनें.
- पक्षियों और उनके मल से दूरी बनाएं.