Blue Java banana: जाने ब्लू जावा केला खाने के फायदों के बारे में…
Blue banana: हम स्वस्थ जीवन जीने के लिए फलों का सेवन करते हैं। सेब, केला, अनाज जैसे हेल्दी फलों का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। आप अक्सर नाश्ते में समय केला (banana health benefits) तो जरूर खाते होंगे। आमतौर पर केले पीले या हरे (कच्चे) रंग के होते हैं, जिनको आपने देखा और खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी नीले रंग का केला देखा या खाया है? अधिकांश लोगों का उत्तर नहीं होगा। इसलिए आज हम आपको नीले रंग के केले के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य बताएंगे।

ये केले की एक वैरायटी है, जिसमें फल नीले रंग का होता है। इसका बनावट मलाईदार होता है, जिसे ब्लू जावा बनाना (blue java banana) यानी नीला जावा केला बोला जाता है। यह नीले रंग का जावा मूसा बालबसियाना और मूसा एक्यूमिनता का हाइब्रिड है। इन केलों की खेती मूलरूप से दक्षिण पूर्व एशिया में होती है। इसके अलावा, हवाई द्वीपों में भी ये केले उगाए जाते हैं। बता दें कि इस नीले रंग के केले की खेली ठंडे प्रदेशों और कम तापमान वाली जगहों पर अच्छी होती है।
आइसक्रीम जैसा स्वाद
नीले केले के बारे में रिसर्च करने से पता चला कि ये हमारी स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है। काफी सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा है कि इसका स्वाद वैनिला आइसक्रीम की तरह होता है।
ब्लू जावा केला खाने के फायदे
पोषण से भरपूर
ब्लू जावा केला विटामिन, खनिज और फाइबर का एक अच्छा सोर्स है। इसमें पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन बी 6 और मैग्नीशियम की अधिक मात्रा होती है।
पाचन स्वास्थ्य में सुधार
ब्लू जावा केला में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में सहायता कर सकता है।
कंट्रोल ब्लड प्रेशर
ब्लू जावा केला में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता कर सकता है।
कैंसर से बचाव
ब्लू जावा केला में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैंसर से बचाने में सहायता कर सकते हैं।

