स्वास्थ्य
ब्रेन में सूजन की जाने लक्षण
.
Health Tips: आज के समय में कौन सी रोग कब किसे हो जाए इसके बारे में कोई नहीं जनता है।इसके लिए महत्वपूर्ण है कि हम अपने स्वास्थ्य का स्वयं से भी अधिक ख्याल रखें।इसके लिए कई बार हमें अपने लाइफस्टाइल को भी बदलने की आवश्यकता पड़ती है।ऐसे में किसी भी शरीर की नसों का फूलना बहुत घातक माना जाता है।ब्रेन की नसों में सूजन की वजह से रोगियों की जान भी जा सकती है।अगर इसे मेडिकल की भाषा में समझे तो इस सूजन को सेरेब्रल एडीमा कहते हैं। ऐसे में इसके लक्षणों को नजर अंदाज करना जानलेवा हो सकता है।आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की कौन से होते है वो लक्षण।
WhatsApp Group
Join Now
कौन से हैं वो लक्षण
- अचानक से कभी-भी सिर में दर्द होना ब्रेन की नसों में सूजन के संकेत हो सकते हैं।लगातार सिरदर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।ऐसा करने से ये हमारे जान के लिए खतरा साबित हो सकता है।इसलिए कब भी सिर में तेज दर्द हो तुरंत चिकित्सक के पास जाना चाहिए।
- दिमाग की नसों में यदि सूजन होता है तो अक्सर रात को नींद पूरी करने में कठिनाई आती है।इसके कारण या तो कभी रात में नींद नहीं आएगी या फिर नींद टूट बीच में टूट जाएगी।जिसके कारण हमें काफी कठिनाई होती है।
- गर्दन में अकड़न या फिर दर्द भी ब्रेन की नसों में सूजन का संकेत देता है जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।ऐसे लक्षण दिखने के तुरन बाद चिकित्सक को जाकर दिखाना चाहिए।
- बार-बार बिना किसी कठिनाई के भी यदि आपका रक्तचाप बढ़ रहा है तो ये एक बहुत जरूरी संकेत है ब्रेन की नसों में सूजन का, इसलिए इन सभी संकेतों को देखते हुए हमें चिकित्सक के पास जल्द से जल्द और जरूर जाना चाहिए।
- कुछ भी खाना खाने के बाद तुरंत ही यदि आपको उलटी या मतली जैसे परेशानी हो रही है तो ये आपके लिए संकेत है की आपके दिमाग में कोई कठिनाई है, जो की सामान्य नहीं है।

