चौलाई का साग इम्युनिटी बढ़ाने में है मददगार

एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर
आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में 10 सालों का अनुभव रखने वाली रायबरेली की आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि चौलाई जिसे आमतौर पर लोग अमराथ के नाम से भी जानते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण विटामिन मिनरल्स पाए जाते हैं. जो हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. वह बताती हैं कि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए , सी ,के, फाइबर, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है. जो हमें कई गंभीर रोंगों से भी बचाने में कारगर होता है.
इसके लाभ : चौलाई का साग का सेवन करने से हमें कई लाभ मिलते हैं. इससे शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है, आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर, वजन घटाने में, एनीमिया की कमी को दूर करने, हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, हड्डियों को मजबूत बनाने एवं पाचन तंत्र को फिट रखने में बहुत लाभ वाला होता है.
ऐसे करें सेवन: डा स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार चौलाई के साग को कुछ लोग हरफनमौला साग के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट गुण हमें कई गंभीर रोंगों से बचाने में कारगर होते हैं. साथ ही यह एक पत्तेदार साग होता है जिसे हम सब्जी बनाकर या फिर नमक के साथ कच्चा भी सेवन कर सकते हैं.

