इस आयुर्वेदिक इलाज से शुगर करें कंट्रोल
देवघर। कहते हैं कि एक बार शुगर की रोग पकड़ ले तो वह आखिरी सांस तक पीछा नहीं छोड़ती। यह रोग जड़ से समाप्त नहीं होती है, बल्कि कई दवाओं के सेवन से कंट्रोल की जा सकती है। आजकल खराब खान-पान और दिनचर्या अपनाने वाले युवाओं में भी शुगर तेजी से फैल रही है। हालांकि, ठीक दिनचर्या और खान-पान अपनाकर इस रोग से बचा जा सकता है। यदि किसी युवा को शुगर हो जाए तो 
आयुर्वेदिक चिकित्सक की राय:
देवघर के आयुर्वेदिक चिकित्सक रणजीत सिंह ने लोकल 18 के संवाददाता से वार्ता करते हुए कहा कि शुगर एक घातक रोग है, जो धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देती है। फिलहाल चिंता का विषय यह है कि शुगर अभी युवाओं में भी तेजी से फैल रही है। कुछ दिनचर्या और खान-पान में सुधार कर इस रोग से बचा जा सकता है। जैसे कि जंक फूड का सेवन एकदम ना करें, देर रात तक ना जागें, सूर्योदय के बाद ना उठें, इत्यादि। शुगर से बचने के लिए नियमित योग और व्यायाम करें, संतुलित आहार लें तो इस रोग से बचा जा सकता है।
इस आयुर्वेदिक नुस्खे से कंट्रोल करें शुगर:
डॉ रणजीत सिंह बताते हैं कि शुगर रोगियों को सबसे पहले एक नियमित डाइट प्लान दिया जाता है। उसके बाद एक आयुर्वेदिक नुस्खा भी दिया जाता है, जिससे शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।
इसके लिए साबुत काली मिर्च 15 ग्राम, कलौंजी 70 ग्राम, मेथी दाना 20 ग्राम, जामुन की गुठली का पाउडर 20 ग्राम को मिलाकर चूर्ण बना लें। जब चूर्ण तैयार हो जाए तो इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और रोज सुबह खाली पेट पानी के साथ सेवन करें। इससे आपका शुगर कंट्रोल रहेगा।

