डायबिटीज के मरीज सुबह के नाश्ते में अवॉइड करें ये चीजें
Healthy Foods For Diabetes Patients: ब्रेकफास्ट करना हमारी स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। सुबह के नाश्ते से हमें दिनभर के लिए एनर्जी मिलती है। जानकार हमेशा लोगों को हेल्दी ब्रेकफास्ट करने की राय देते हैं। कई लोग नाश्ते में आलू का पराठा, पूड़ी-सब्जी समेत तरह-तरह की चीजें खाते हैं, लेकिन डायबिटीज के रोगियों को इन चीजों को अवॉइड करना चाहिए। शुगर के रोगियों को अपने नाश्ते में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे उनका ब्लड शुगर अचानक न बढ़े और शरीर को लाभ भी मिले। आज आपको डायबिटीज के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन बता रहे हैं।

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक शुगर के रोगियों के लिए उबला हुआ अंडा ब्रेकफास्ट का अच्छा विकल्प हो सकता है। अंडा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, मीडियम फैट और कार्ब कंटेंट कम होता है। इसकी वजह से यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। जो शुगर के रोगी अंडा नहीं खाते हैं, वे अपने नाश्ते में ओटमील यानी दलिया बनाकर खा सकते हैं। यदि दलिया में वेजिटेबल मिलाकर खाया जाए, तो स्वाद के साथ स्वास्थ्य भी बेहतर हो जाएगा। दलिया में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायता करता है।
डायबिटीज के रोगियों के लिए ब्रेकफास्ट में चिया सीड्स पुडिंग खाना भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। चिया सीड्स में भरपूर सॉल्यूबल फाइबर होता है और इसमें कार्ब्स की मात्रा कम होती है। इस वजह से चिया सीड्स पुडिंग खाने से शुगर के रोगियों को फायदा होता है। यदि आप चिया सीड्स पुडिंग बनाना चाहते हैं, तो रातभर चिया सीड्स को दूध में भिगोकर फ्रिज में रख दें। सुबह उठकर इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। चिया सीड्स के अतिरिक्त सुबह-सुबह मल्टीग्रेन टोस्ट को नट बटर के साथ खाया जाए, तो पूरे दिन ब्लड शुगर कंट्रोल रह सकता है। नट बटर में हेल्दी फैट होता है, जो शुगर लेवल कंट्रोल करता है।
अगर आप शुगर की रोग का सामना कर रहे हैं और टेस्टी नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह-सुबह बेसन का चीला बनाकर चटनी के साथ लुत्फ उठा सकते हैं। बेसन चीला में मध्यम मात्रा में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। इससे आपको दोपहर तक के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिल जाते हैं और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा नहीं होता है। यह कार्ब्स इनटेक कम करने का एक बेहतरीन ऑप्शन होता है, जो डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायता करता है। हालांकि नाश्ते के अतिरिक्त शुगर के रोगियों को लंच और डिनर में भी फूड्स का खास खयाल रखने की आवश्यकता होती है।

