स्वास्थ्य
अपनी यूरिन से जुड़ी इन 4 समस्याओं को न छिपाएं पुरुष, वरना…
एक उम्र के बाद यूरिन में भी काफी परिवर्तन देखने को मिलते हैं. बार-बार पेशाब आना या किसी को बहुत तेजी से पेशाब आना या फिर किसी का मूत्र कम निकलना. ये सभी समस्याएं उम्र बढ़ने के बाद दिखने लगती हैं. हालांकि, लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो कि ठीक नहीं है.

WhatsApp Group
Join Now
इन लक्षणों को पुरुष नजरंदाज न करें
ज्यादातर मर्दों में बढ़ी हुई प्रोस्टेट के शुरुआती लक्षणों इग्नोर कर देते हैं, क्योंकि इन्हें लगता है कि यह उम्र बढ़ने का रिज़ल्ट है. हालांकि, इन लक्षणों का उपचार न किया जाए, तो ये बढ़ते-बढ़ते गंभीर रुप से ले सकते हैं. इन लक्षणों पर ध्यान दें.
– बार-बार पेशाब जाना, खासकर रात में
– मूत्र का बहाव कम होना और/या पेशाब रुक कर आना
– बहुत तेज पेशाब लगना.
– पेशाब के बाद भी बूंद-बूंद निकलना
ये समस्याएं उत्पन्न हो सकती है
-ब्लैडर को होने वाली डैमेज
-इंफेक्शन का खतरा
-किडनी को होने वाली डैमेज
-दर्द और बेचैनी
प्रोस्टेट बढ़ने पर इलाज
जब आप वजन को कंट्रोल रखेंगे, फिजिकल एक्टिविटी करेंगे, शराब-कैफीन का सेवन कम करेंगे और अपनी बैलेंस्ड डाइट लेने प्रोस्टेट के लक्षणों से आराम मिल सकता है. हालांकि, तरीका और दवाई खाने से भी आराम न मिले तब सर्जरी करानी पड़ती है. यदि यूरिन पूरी तरह ब्लॉक हो जाए, तो प्रोस्टेटेक्टोमी जैसे मिनिमल इन्वोजिव तरीका कर सकते हैं. ट्रांसयूरेथ्रल इन्सिज़न, इलेक्ट्रो वेपराईज़ेशन या प्रोस्टेटिक यूरेथ्रल लिफ्ट जैसे कम इन्वेज़िव तरीका यूरिन के ब्लॉक को दूर कर देते हैं और रोगी शीघ्र से स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जीने लगता है.
इसके अलावा, प्रोस्टेट का बढ़ना बुजुर्गों में आम परेशानी होती है. लोग इस लक्षण को उम्र बढ़ने का हिस्सा मानकर इग्नोर कर देते हैं. इस परेशानी को समय पर पहचान करने से उपचार के जरिए कठिनाई को कम किया जा सकता है. जिन मर्दों को पेशाब से जुड़ी कोई भी परेशानी हो रही है, वो तुरंत चिकित्सक को जरुर दिखाएं.