बेबी प्लानिंग से पहले ऐसे करें स्ट्रेच एक्सरसाइज
बनने से पहले और बाद दोनों ही समय अपनी स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना अपनी ही जिम्मेदारी होती है। इसी तरह हेल्दी डाइट और व्यायाम मां बनने के पहले भी करना चाहिए, यदि आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं तो कुछ लाइट स्ट्रेचिंग करना जरूरी एवं लाभदायक हो सकता है। प्री नेटल स्ट्रेच से स्त्रियों ने काफी बेहतर लाभ नोटिस किए हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रीनेटल स्ट्रेटचेस के बारे में जो इस दौरान स्त्रियों की स्वास्थ्य को खास असर करती हैं।

बॉडी को ट्विस्ट करना
गर्भावस्था में स्ट्रेच करते समय आपको आलथी पालथी मारकर बैठना चाहिए ,फिर अपनी जांघों पे एक हाँथ रखकर, डूरे हाँथ को पीछे कमर की तरफ रखना है और अब धीरे धीरे पीछे की ओर स्ट्रेच करना है।
हाथों को छाती पर रखना
यह करने के के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथ को क्रॉसिंग पोजीशन में अपनी छाती पर रखें, शरीर को दोनों ओर दायें और बाएँ आगे और पीछे स्ट्रेच करें। इस व्यायाम से कमर दर्द ठीक होता है और शरीर में लचीलापन आता है।
कैमल कैट पोस
इस स्ट्रेच का अभ्यास आप गर्भधारण करने से पहले ही कर सकती हैं। इसको करने से कमर के आस पास की जकड़न और दर्द दोनों में रिलैक्स मिलता है, और यदि आपको कमर दर्द की कम्पलेन अक्सर रहती है तो इसे अपने डेली रूटीन में लाए। इसे करना बहुत आसान है, पहले अपने घुटनों और हाथों के बल पर जैसे बिल्ली अन्य जानवर होते हैं वैसे बैठ जाएं। अब इस पोज़िशन में पीठ और कमर को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें, फिर 10 सेकंड के लिए रुक कर नीचे की ओर आयें।
प्रीनेटल स्ट्रेच के लाभ
- प्रीनेटल स्ट्रेच शरीर को के लिए कई उपायों से लाभदायक होती है।
- शरीर में रक्त प्रवाह तेज होता है और लचीलापन भी बढ़ता है।
- प्रीनेटल स्ट्रेच कमर के दर्द एवं जकड़न में आराम दिलाता है।
- इससे कार्डीऐक मसल्स स्वस्थ रहती हैं, और दिल बीमारी का खतरा कम होता है।

