स्वास्थ्य

गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करे ये उपाय

Stiff Neck: कई बार आपने महसूस किया होगा कि सुबह उठने के बाद आपकी गर्दन में अकड़न महसूस होती है, इसकी वजह से आपको तेज दर्द का सामना करना पड़ता है और फिर गर्दन को हिलाने में भी परेशानी होती है वैसे तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे ऊंचा तकिया लेना, गलत पोस्चर में सोना या फिर घंटों एक ही पोजीशन में बैठे रहना, कई बार इन आदतों को सुधारने के बाद भी गर्दन की अकड़न ठीक नहीं होती, तो यह मेनिन्जाइटिस हो सकता है आइए जानते हैं इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको क्या करना चाहिएDownload 11zon 2024 09 22t140150. 828

WhatsApp Group Join Now

गर्दन में अकड़न को कैसे ठीक करें?

गर्दन का तापमान बदलें

अगर आपकी गर्दन लंबे समय से अकड़न की वजह से दर्द कर रही है, तो यहां की मांसपेशियों में थोड़ी गर्माहट लाएं इसके लिए आप गर्म पानी की थैली से गर्दन की सिकाई कर सकते हैं कुछ लोग गर्दन पर बर्फ की थैली भी रखते हैं दोनों ही ढंग अपनाने से काफी आराम मिलता है ध्यान रखें कि सिंकाई 10 से 15 मिनट तक ही करनी चाहिए, नहीं तो आपको हानि उठाना पड़ सकता है

एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा लें

गर्दन की सूजन को कम करने के लिए आप अपने चिकित्सक की राय पर एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा या पेनकिलर ले सकते हैं इससे दर्द से काफी राहत मिलती है, लेकिन ऐसा करने से पहले महत्वपूर्ण जांच करवा लें

मसाज करवाएं

दर्द दूर करने के लिए मसाज की तकनीक सदियों से चली आ रही है, गर्दन के दर्द के लिए आप दादी-नानी के इस नुस्खे को भी अपना सकते हैं हालांकि, स्वयं मसाज करने की बजाय किसी फिजियोथेरेपिस्ट की सहायता लें

एक्सरसाइज और योग करें

अगर हम एक स्थान बैठे रहते हैं या शारीरिक गतिविधियां नहीं करते हैं, तो इससे गर्दन में दर्द होने लगता है दर्द दूर करने के लिए आप गर्दन की एक्सरसाइज और योग की सहायता ले सकते हैं हालांकि, ऐसा बिना किसी टैनर या जानकार की मौजूदगी के न करें

Back to top button