सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से पांच बीमारिया होगी दूर
बुरहानपुर। कुछ मसाले ऐसे होते हैं कि जिनको सब्जियों में और मिठाइयों में स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है, लेकिन इन्हीं मसाले से आप अपने शरीर को भी ठीक कर सकते हैं। आज हम आपको आयुर्वेदिक चिकित्सक के मुताबिक एक ऐसे मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप खाली पेट पानी सुबह पीते हैं, तो यह पांच रोंगों से निजात पा सकते हैं। सिर्फ़ आपको यह सुबह के समय करना है। सुबह आप जब भी इसका पानी पी रहे है, तो इसके 1 घंटे तक कुछ भी सेवन नहीं करें, जिससे आपके शरीर को फर्क पढ़ने लगेगा।

आयुर्वैदिक एक्सपर्ट चिकित्सक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब आयुर्वैदिक एक्सपर्ट चिकित्सक दीपंकर अत्रे से बात की तो उन्होंने कहा कि इलायची एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल सब्जी बनाने में, तो मिठाइयों में स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। यदि आप प्रतिदिन खाली पेट इलायची का पानी पीते हैं, तो शरीर को कई परेशानी से बचाने में सहायता मिल सकती है। खाली पेट इलायची की पानी का सेवन करने से कब्ज की परेशानी को दूर करने में सहायता मिलती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को संक्रमण से बचने के लिए आप इलायची की पानी का सेवन कर सकते हैं। दिल को तंदुरुस्त रखने के लिए आप प्रतिदिन खाली पेट इलायची के पानी का सेवन करें। वजन को कम करने के लिए आप सुबह इलायची के पानी पी सकते हैं। इलायची में एंट्री डिप्रेसेंट गुण होते हैं, जो तनाव और मानसिक थकान को कम करने में सहायता करते हैं।
पानी पीने के 1 घंटे बाद कुछ भी नहीं करें सेवन
इलायची का पानी पीने के 1 घंटे बाद तक कुछ भी सेवन नहीं करना है। यदि आप ऐसा एक महीने तक करते हैं, तो आपके शरीर को आराम मिलना प्रारम्भ होगा और यह जो बीमारियां है। उसमें भी आपको फर्क पड़ने लगेगा। आपको रात के समय पानी में 5 से 6 इलाइचिया मिला देना है। उसका पानी सुबह उठकर खाली पेट पीना है।

