स्वास्थ्य

ब्रेकफास्ट करने के बाद भी लग रही है भूख, तो फटाफट खा लें ये चीजें

Weight Loss Tips: ब्रेकफास्ट के बाद की भूख को शांत करना और साथ ही वेट लॉस भी करना, दोनों ही एक महत्वपूर्ण पहलू हैं. इन दोनों कामों को साथ करना आसान भी नहीं होता है. इसलिए, हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं कि आप कैसे अपनी डाइट के साथ-साथ वेट लॉस भी कर सकते हैं. दरअसल, वेट लॉस करने के लिए हमें कभी भी खाना नहीं मिस करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट बताती हैं कि यदि आप ठीक प्रकार के फूड्स का चुनाव करते हैं, तो न केवल आपकी भूख ठीक समय पर शांत होगी बल्कि आपका वजन भी कम हो सकता है. हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन आप ब्रेकफास्ट के बाद लगने वाली भूख को शांत करने के लिए परफेक्ट है.

Navbharat times 106085746
WhatsApp Group Join Now

ब्रेकफास्ट जरूर खाएं

मशहूर सेलिब्रिटी डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट सिमरत कथुरिया फिट रहे इण्डिया के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर पॉडकास्ट शो में बताती हैं कि खाना छोड़कर वेट लॉस करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है. इससे हमारी बॉडी में न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है, जिससे आपका वजन कम होने के साथ-साथ कमजोरी भी आ जाती है. ब्रेकफास्ट खाना महत्वपूर्ण है, लेकिन कई बार हम ब्रेकफास्ट के बाद लंच करने में एक लम्बा गैप ले लेते हैं. इस गैप के दौरान शरीर में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, शुगर लेवल भी प्रभावित हो जाता है. इसलिए आपको इस टाइम गैप में भी कुछ न कुछ खाना चाहिए.

क्या खा सकते हैं?

  1. डायटीशियन बताती हैं कि मिड मॉर्निंग में आप फ्रूट्स खा सकते हैं. सेब, संतरा, केला या फिर सीजनल फ्रूट्स खाना ठीक रहेगा.
  2. नारियल पानी पी सकते हैं. यह ड्रिंक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर और हाइड्रेशन का सोर्स है. इसे पीने से न केवल शरीर को मिनरल्स मिलेंगे, बल्कि आपकी भूख भी शांत होगी.
  3. चिया सीड्स और लेमन वाटर पी सकते हैं. ये दोनों मिक्स करने के बाद एक हेल्दी ड्रिंक बन जाता है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और हेल्दी फैट्स होते हैं. इसे पीने से स्किन अच्छी रहती है, बॉडी डिटॉक्स होती है और हेयरफॉल की परेशानी दूर होती है.

आपको लंच मिड मॉर्निंग स्नैक्स के 2 घंटे बाद खाना चाहिए. लंच में वेट लॉस के लिए ओट्स, दलिया या फिर साबुत अनाज के आटे की रोटी और साथ में सब्जी खा सकते हैं. लंच में 1 कटोरी दही को शामिल करना भी लाभ वाला रहेगा.

Back to top button