स्वास्थ्य

Fitness Tips: खुद को ऐसे पिक्चर परफेक्ट रखतीं हैं बॉलीवुड की अप्सराएं

Fitness Tips: जब भी हम फिल्मों में किसी अदाकारा को देखते हैं तो हमारे मन में कई प्रश्न आते हैं कि वह इतनी फिट कैसे हैं ये अभिनेत्रियां ऐसा क्या खाती हैं जिससे वे इतनी ग्लैमरस दिखती हैं? उनकी फिट बॉडी का राज क्या है? आपके इन प्रश्नों के उत्तर आपको इस लेख में मिल जाएंगे ये सभी अभिनेत्रियां फिट रहने के लिए कई तरह के वर्कआउट करती हैं चाहे कैसी भी हालात हो, वे अपना वर्कआउट कभी मिस नहीं करतीं इसके साथ ही वे अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखती हैं

Rakal panata saha shalpa shatata malika araugdha 1662414993

WhatsApp Group Join Now

ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो समय-समय पर अपने फिटनेस रूटीन को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं इसी के आधार पर आज हम आपको उन पांच वर्कआउट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बी टाउन की अभिनेत्रियां वजन घटाने और टोंड फिगर के लिए फॉलो करती हैं आप भी इन्हें फॉलो करके परफेक्ट फिगर पा सकती हैं

 

योग

योग एक ऐसा वर्कआउट है जो कई अभिनेत्रियों की दिनचर्या में शामिल है शिल्पा शेट्टी हों या मलाइका अरोड़ा, ये सभी अभिनेत्रियां अक्सर अपने सोशल मीडिया पर योग करते हुए वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं उनका मानना ​​है कि आपको घंटों योग करने की आवश्यकता नहीं है दिन में केवल दस मिनट योग करने से आप आराम पा सकते हैं

पिलेट्स

कैटरीना कैफ़ से लेकर आलिया भट्ट तक स्वयं को फिट रखने के लिए पिलेट्स का सहारा लेती हैं इस वर्कआउट से शरीर में लचीलापन आता है यह फैट बर्न करने के लिए परफ़ेक्ट वर्कआउट है

बॉक्सिंग

फ़िल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियाँ हैं जो स्वयं को फैट-फ्री रखने और अपने शरीर को मजबूत बनाने के लिए बॉक्सिंग करती हैं इन अभिनेत्रियों में कियारा आडवाणी से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक शामिल हैं बॉक्सिंग से न केवल कैलोरी बर्न होती है बल्कि मांसपेशियाँ भी मजबूत होती हैं

वेटलिफ्टिंग

कई अभिनेत्रियां हैं जो वेटलिफ्टिंग करके स्वयं को फिट रखती हैं उनके ग्लैमरस फिगर का राज वेटलिफ्टिंग है यह शरीर में जमा चर्बी को कम करने और मांसपेशियों के निर्माण में कारगर है

स्विमिंग

फिट रहने के लिए लगभग हर अदाकारा स्विमिंग का सहारा लेती है इससे न सिर्फ़ वजन कम होता है, बल्कि शरीर को ताकत भी मिलती है

Back to top button