Health Tips: इन समस्याओं से ग्रसित लोगों के लिए हानिकारक होता है चुकंदर का सेवन
Health Tips: शरीर में खून की कमी होने पर हर कोई चुकंदर खाने की राय देता है। इसमें फाइबर, आयरन, फोलेट, विटामिन ए, सी और के जैसे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभ वाला होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार चुकंदर के सेवन से बीपी को नियंत्रित करने, शरीर में खून कमी को दूर करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।इसके साथ ही चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो त्वचा को निखारने और शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते हैं चुकंदर का सेवन लोगों को नहीं करना चाहिए….
WhatsApp Group
Join Now
किडनी के रोगियों के लिए नुकसानदायक
चुकंदर में फाइबर और ऑक्सेलेट्स की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो किडनी की पथरी के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकती है। चुकंदर का सेवन करने से किडनी में पथरी के आकार को बढ़ा सकता है या नयी पथरी बना सकता है। ऐसे में किडनी के रोगियों को इसके सेवन से बचना चाहिए।
बीपी के रोगियों के लिए
चुकंदर का जूस शरीर के रक्तचाप को कम करने में सहायता करता है। लेकिन यदि किसी का बीपी पहले से ही कम है, तो यह उसे और भी कम कर सकता है। इससे चक्कर आना या सिरदर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं। इसलिए, कम रक्तचाप वाले लोगों को चुकंदर नहीं देना चाहिए।
गर्भवती स्त्रियों के लिए नुकसानदायक
चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन इसका अधिक सेवन गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकता है, खासकर यदि स्त्री को पहले से ही लो बीपी की परेशानी हो। ऐसे में गर्भवती स्त्रियों को सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए.

