कब्ज की समस्या लंबे समय तक रहती है तो अपनाएं बाबा रामदेव के ये नुस्खे
Baba Ramdev Tips: बवासीर दो टाइप की होती है। आंतरिक बवासीर जो कि गुदों के अंदर होती है और इसमें कम दर्द होता है। वहीं, बाहरी बवासीर गुदों के बाहर होती हैं और उसमें दर्द और सूजन होती है। वहीं कब्ज की परेशानी लंबे समय तक रहती है तो बवासीर बन सकती है।

इसके लिए लोग चीर फाड़, सर्जरी, इंजेक्शन की सहायता लेते हैं, लेकिन कई बार यह उपचार असरदार नहीं होता है। इस रोग को लेकर हाल ही में बाबा रामदेव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें उन्होंने पाइल्स, फिशर और फिस्टुला का उपचार कहा है।
नागदोन से इलाज
इस वीडियो में बाबा रामदेव ने कहा- पाइल्स, फिशर और फिस्टुला ऐसी प्रॉब्लम हैं, जिनसे 20-25 फीसदी लोग पूरी दुनिया में पीड़ित है। ये लोग इसके लिए बहुत तरह के तरीका करते है, तब भी ये बीमारियां ठीक नहीं होती है, लेकिन एक छोटा सा पौधा है नागदोन। इस पौधे के तीन पत्ते पानी में धोकर, अच्छे से खाली पेट चबा लीजिए।
3 से 7 दिन में ठीक
यह पत्ता हल्का सा खट्टा -मीठा लगता है, लेकिन यह अच्छा टेस्ट है। पाइल्स, फिशर और फिस्टुला 3 से 7 दिन में अच्छी हो जाती है। हाथ में कलाई में एक प्वॉइंट भी है। जिसे दबा लीजिए और यहां से प्वॉइंट दबा लीजिए और पाइल्स, फिशर और फिस्टुला से परमानेंट छुटकारा पा लीजिए। इसमें आप बस गर्म चीजें मत खाना, कब्ज मत होने देना। साग-सब्जियां हो सके तो लौकी का जूस, सूप या सब्जी इसके लिए सर्वश्रेष्ठ हैं।

