स्वास्थ्य

सर्दियों में घी में गुलाबी भूनकर खाएं लहसुन, जादू सा होगा असर

आपको भारतीय स्त्रियों के किचन में लहसुन की कली जरूर मिल जाएगी, क्योंकि यह सब्जी और चटनी का स्वाद बढ़ाने का काम करती है. आपने ऐसे तो लहसुन का सेवन चटनी और सब्जी के तौर पर किया होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिसे अपनाकर यदि आप ठीक ढंग से लहसुन का सेवन करते हैं, तो आपको बहुत सारी रोंगों से निजात मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं एक्सपर्ट से पूरी जानकारी.
WhatsApp Group Join Now
Benefits of desi ghee and g

देसी घी के साथ खाएं लहसुन
डाइट टू नरिश की को-फाउंडर प्रियंका जायसवाल ने लोकल 18 की टीम से बात करते हुए कहा कि वे इस फील्ड में 10 वर्ष से अधिक समय से हैं और लोगों को हेल्दी डाइट लेने की टिप्स दे रही हैं. वहीं जब उनसे लहसुन का ठीक ढंग से सेवन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ठंड के दिनों में यदि आप देसी घी के साथ लहसुन खाकर इसे अपनी डाइट लिस्ट में शामिल करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए बहुत लाभ वाला साबित होगा.

दरअसल ये दोनों औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन बी-6, मैग्नीशियम, सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और फाइबर भी उपस्थित होते हैं, जो कई रोंगों के उपचार में इस्तेमाल किए जाते हैं.

मिलते हैं ये फायदे
डाइटिशियन प्रियंका ने कहा कि लहसुन को घी में भूनकर खाने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा नहीं रहता. साथ ही यदि आप रोज देसी घी में फ्राई किया हुआ लहसुन खाते हैं, तो यह आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने का काम करेगा. यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी सहायता करता है, क्योंकि इसमें सक्रिय कंपाउंड जैसे एलिसिन और सैपोनिन पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं.

इसके अलावा, यदि आप लहसुन को घी के साथ भूनकर खाते हैं, तो यह गठिया, ल्यूपस, मल्टीपल स्केलेरोसिस और क्रोनिक सूजन जैसी समस्याओं को भी कम करने में सहायता करता है. हालांकि यदि आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य परेशानी हो तो अपने डॉक्टर से परामर्श करके ही इसका सेवन करें

Back to top button