स्वास्थ्य

जानें मिठाई खाने के बाद पानी पीना कैसे होता है नुकसानदायक…

Drinking Water After Eating Sugar: भारतीय खान-पान में मिठाइयों का विशेष महत्व है. अनेक लोग खाना खाने के बाद मिठाई खाना पसंद करते हैं. लंबे समय से यह परंपरा चली आ रही है. मिठाई खाने के बाद पानी पीना आम बात है. आपने भी कई बार मिठाई खाने के तुरंत बाद पानी पीया होगा. हालांकि कई लोग मानते हैं कि खाने के तुरंत बाद पानी पीने से स्वास्थ्य को हानि हो सकता है और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. शरीर को हानि न हो, यह सोचकर कुछ लोग मिठाई खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीते हैं. आखिर मिठाई खाने के बाद पानी पीना कैसे हानिकारक होता है?

Newsexpress24. Com images 2024 05 03t135116. 279

WhatsApp Group Join Now

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने मीडिया को बताया कि मिठाई खाने से हमारे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, क्योंकि इससे मिलने वाला ग्लूकोज हमारे खून में पहुंच जाता है. इससे डायबिटीज के रोगियों का ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, लेकिन हेल्दी लोगों को इससे कोई हानि नहीं होता है. मिठाई खाने के बाद पानी की बात करें, तो अब तक ऐसे वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले हैं, जिसके आधार पर यह दावा किया जा सके कि सभी लोगों के लिए मिठाई खाने के बाद पानी पीना हानिकारक होता है. यह भी गलतफहमी है कि ऐसा करने से डायबिटीज का रिस्क बढ़ता है. डायबिटीज के कई रिस्क फैक्टर्स होते हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए.

डाइटिशियन कामिनी ने कहा कि डायबिटीज के रोगियों को मीठा एकदम नहीं खाना चाहिए और यदि मीठा खा लिया हो, तो तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए. प्री-डायबिटीज के रोगी भी मीठा कम खाएं और उसके तुरंत बाद पानी न पिएं. ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की राय दी जाती है. हेल्दी लोग भी मीठा लिमिट में खाएंगे, तो लंबे समय तक रोंगों से बचे रहेंगे. हद से अधिक मीठा खाना स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में हानिकारक होता है. लोगों को हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में मीठे के बजाय फ्रूट्स शामिल करने चाहिए. इससे स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ मिल सकते हैं.

 

Back to top button