जानें, क्या बच्चे पैदा कर सकते हैं किन्नर…
Transgender pregnancy: माता-पिता बनना दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है। ये सुख हर कोई मानव अपनी जीवन में कम से कम एक बार तो जरूर महसूस करना चाहता है। यूं तो भगवान ने सभी को एक समान बनाया है लेकिन महिला-पुरुष के अतिरिक्त एक और मानव की रचना की है जिसे ट्रांसजेंडर (Transgender) या किन्रर कहते हैं। इनमें भी आम इंसानों की तरह इमोशन होते हैं और ये भी बच्चे के सुख को अनुभव करना चाहते हैं। ऐसे में कई बार लोगों के मन में ये प्रश्न जरूर आता है कि आखिरकार किन्नर कैसे प्रेग्नेंट होते हैं? या कैसे बच्चा पैदा करते हैं ट्रांसजेंडर? क्या ट्रांसजेंडर (Transgender) बच्चे को जन्म दे सकते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में।
WhatsApp Group
Join Now
क्या किन्नर गर्भवती हो सकते हैं?
केरल के कोझिकोड के रहने वाले ट्रांस कपल (Kerala Transgender Couple) जहद और जिया पवल ने जब सोशल मीडिया पर माता-पिता बनने की अच्छी-खबर लोगों के साथ शेयर की तो लोगों के बड़े भिन्न-भिन्न रिएक्शन देखने को मिले। कोई उन्हें बंधाई देता नजर आया तो कोई दंग होकर ये कैसे हो गया पूछता दिखा। क्या किन्नर गर्भवती हो सकते हैं? इस प्रश्न का उत्तर जानने से पहले आपको पता होना चाहिए कि किन्नर भी कई तरह के होते हैं। वो बच्चे पैदा कर सकते हैं या नहीं यह जानने के लिए उन्हें डॉक्टर से कई तरह के टेस्ट करवाने पड़ते हैं।
कैसे किन्नर होते हैं प्रेग्नेंट?
प्रेग्नेंट होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज यूट्रस। एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ किन्ररों में ओवरी होती है। ऐसे में वह IVF (In vitro fertilization) के जरिए प्रेग्नेंट हो सकते हैं। वहीं जो लोग अपना जेंडर चेंज करवाते हैं वो भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं। जेंडर बदलवाने के लिए जहद ने अपने दोनों स्तन हटवा लिए थे। लेकिन अभी कुछ प्रोसेस अधूरे रह गए थे। तभी उन्होंने अपने पार्टनर के साथ संबंध बना लिए तो जहाद प्रेग्नेंट हो गए।
किस तरह के किन्नर होते हैं प्रेग्नेंट?
प्रेग्नेंसी के लिए स्पर्म, एग, यूट्रस और कुछ हॉर्मोन्स की आवश्यकता होती है। मेल के सीमेन से स्पर्म मिलता है और फीमेल की ओवरी से एग। ऐसे में जब कोई स्त्री के तौर पर जन्म लेता है यानी जो ‘सिसजेंडर फीमेल’ होता है ऐसा आदमी और ‘ट्रांसजेंडर मेल’ भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं। क्योंकि इनमें फीमेल रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स के साथ ही यूट्रस भी होता है। यदि कोई किन्रर ओवरी ट्रांसप्लांट Ovary transplant करा ले तो वही प्रेग्नेंट हो सकता है।

