मां बनने से पहले करिए अपनी जीवनशैली मे ये जरूरी बदलाव
मां बनना हर महिला की जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है. प्रेग्नेंसी के दौरान तो किसी भी स्त्री का हेल्दी रहना महत्वपूर्ण है ही लेकिन इससे पहले भी बहुत सारी चीजें हैं जिनका ध्यान रखना चाहिए.
मां बनने से पहले आपको अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करना बहुत महत्वपूर्ण होता है. प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले लाइफस्टाइल में इन बदलावों को करने से आपके कंसीव करने के चांसेज बढ़ जाते हैं. आइये जानते हैं इन्हीं बदलावों के बारे में.

वजन का रखें संतुलित
बढ़ा हुआ वजन आपकी प्रेग्नेंसी में कठिन पैदा कर सकता है. प्रेग्नेंट होने की प्लानिंग करने से पहले अपने वजन पर ध्यान दें. कंसीव करने के लिए और प्रेग्नेंसी के दौरान हेल्दी रहने के लिए आपका वजन मेंटेन होना चाहिए. इसके लिए आप हेल्दी डाइट, योग और एक्सरसाइज का सहारा लें.
प्रोसेस्ड फूड को कहें ना
अधिक शुगर और प्रोसेस्ड फूड वजन को बढ़ाता है. इससे जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. जिसकी वजह से गर्भावस्था में कठिन पैदा हो सकती है. यदि आप कंसीव करना चाहती हैं तो अपनी डाइट में प्रोसेस्ड फूड और शुगर की मात्रा कम करें. साबुत अनाज, फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें.
फोलिक एसिड की मात्रा बढ़ाएं
फोलिक एसिड गर्भाशय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है. साथ ही बेबी के न्यूरल ट्यूब के ठीक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होता है, जो आगे चलकर ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड बनता है. प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले अपनी डाइट में फोलिक एसिड(फोलिक एसिड के फायदे) की मात्रा बढ़ाएं.
कैफीन करें कम
कैफीन भी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. अपनी डेली डाइट में से कैफीन को कट डाउन करें. दिन में एक कप से अधिक चाय या कॉफी न लें.
प्रीनेटल विटामिन्स
प्रीनेटल विटामिन्स में महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिन डी, कैल्शियम और फोलिक एसिड पाए जाते हैं जो बर्थ डिफेक्ट के खतरे को कम करते हैं. प्रेग्नेंसी प्लान करने से कुछ समय पहले से प्रीनेटल विटामिन्स लेना प्रारम्भ करें.

