स्वास्थ्य

Masturbation Effect: क्या दिमागी और शारीरिक रूप से आपको तोड़ सकता है रोजाना मास्टरबेशन करना…

सेक्शुअल हेल्थ और इससे जुड़ी बातें करना आज भी टैबू समझा जाता है. ऑर्गेज्म, मास्टरबेशन और सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी कई ऐसी महत्वपूर्ण बातें हैं, जिनकी जानकारी लोगों को नहीं है. खासकर स्त्रियों को अपनी सेक्शुअल नीड्स और प्लेजर के बारे में समझ कम होती है. वहीं बहुत सारे लोगों को यह भी लगता है कि महिलाएं मास्टरबेशन नहीं करती हैं और उनको इसकी जरूरत नहीं होती है. लेकिन ऐसा नहीं है. एक रिसर्च के अनुसार यह आपके लिए महत्वपूर्ण होता है. कई लोगों को लगता है कि प्रतिदिन मास्टरबेसन करने से स्वास्थ्य को हानि पहुंचता है. ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस मिथ में कितनी सच्चाई है.

Images 53 2
WhatsApp Group Join Now
जरूरी है ये जानकारी
मास्टरबेशन एक नेचुरल और कॉमन एक्टिविटी है. यह सेक्शुअल एक्टिविटी स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक है. वहीं मेडिकल तौर पर भी यह सुरक्षित होती है. इससे किसी भी तरह का मेंटल या फिजिकल हेल्थ को हानि नहीं होता है. लेकिन यह कई चीजों पर निर्भर करता है.
अगर मर्दों की बात की जाए, तो जिन मर्दों के प्राइवेट पार्ट की स्किन में कसाव होता है, जैसे फिमोसिस और छोटा फ्रेनुलम, उन लोगों को मास्टरबेसन के दौरान ब्लीडिंग की परेशानी हो सकती है. इन लोगों को किसी यूरोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए.
अधिकतर लोगों को लगता है कि मर्दों में विवाह से पहले मास्टरबेशन एक्टिविटी करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है. या फिर इससे स्त्रियों में मां बनने में परेशानी हो सकती है, तो बता दें कि ऐसा नहीं होता है.
एक्सपर्ट की मानें, तो इस मिथ पर बहुत सारे लोग विश्वास करते हैं कि एक निश्चित संख्या में मास्टरबेशन करना ठीक रहता है. साथ ही इससे स्वास्थ्य को हानि नहीं होता है. लेकिन यह ठीक नहीं हैं. क्योंकि यह सभी के लिए भिन्न-भिन्न हो सकता है. वहीं इसके सामान्य और असमान्य होने की कोई लिमिट या परफेक्ट परिभाषा नहीं है.
मास्टरबेशन के फायदे
एक्सपर्ट के अनुसार मास्टरबेसन के दौरान शरीर से एंड्रोर्फिन और ऑक्सीटोसिन हार्मोन्स निकलते हैं. जिससे तनाव कम होता है और शरीर को भी आराम मिलता है.
इससे सेक्शुअल प्लेजर के बारे में समझने और अपनी आवश्यकता और शरीर के बारे में भी कई बातें समझ आती हैं.
मास्टरबेशन से मर्दों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है और स्त्रियों को पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स कम होते हैं.
आमतौर पर मास्टरबेशन एक ऐसी सेक्शुअल एक्टिविटी होती है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है.
वहीं इससे प्रेग्नेंसी में भी कोई खतरा नहीं होता है.
मास्टरबेशन के नुकसान
आमतौर पर शरीर को मास्टबेशन से कोई हानि नहीं होता है. लेकिन अधिक मास्टबेट करना या फिर इसकी आदत लगना हानिकारक हो सकता है.
अगर कोई बहुत अधिक मास्टरबेट कर रहा है, तो इससे आदमी को हल्की-फुल्की इंजरी या फिर स्किन इरिटेशन का खतरा हो सकता है.
कई बार इसके साइकोलॉजिकल इफेक्ट भी होते हैं. इसको अधिक करने से गिल्ट या फिर एंग्जायटी महसूस हो सकती है.
मास्टबरेशन की आदत लग जाने पर सोशल एक्टिविटी और रिलेशनशिप पर भी इसका असर हो सकता है.
रिसर्च के अनुसार, मर्दों में मास्टरबेशन की आदत सेक्शुअल सेटिस्फैक्शन पर भी असर डाल सकती हैं. वहीं स्त्रियों में मास्टरबेसन से सेक्शुअल कॉन्फिडेंस और इंटिमेसी बढ़ती है.
वहीं मास्टरबेसन के कारण यदि इमोशनल हेल्थ या फिर फिजिकल कंफर्ट पर असर होता है. या फिर इसकी वजह से आप एंग्जायटी या डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, तो आपको फौरन चिकित्सक से राय लेनी चाहिए.

Back to top button