स्वास्थ्य

चीनी को इन हेल्दी ऑप्शन से करें रिप्लेस

क्या आप मीठे खाने के शौकीन हैं, लेकिन शक्कर के हानि से भी डरते हैं? तो चिंता ना करें! क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप शक्कर की स्थान इस्तेमाल कर सकते हैं खास बात यह है कि इससे आपको मिठास के साथ कई दूसरे पोषक तत्व भी मिलेगा जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं

Newsexpress24. Com diabetes images 96

WhatsApp Group Join Now

लेकिन इससे पहले यह जान लें कि शक्कर खाने से केवल डायबिटीज ही नहीं बल्कि मोटापा, हार्ट डिजीज, कैंसर, डिप्रेशन, झुर्रियां, कैविटी का भी जोखिम होता है ऐसे में महत्वपूर्ण है कि इसकी मात्रा को डाइट में कम किया जाए या पूरी तरह से हेल्दी ऑप्शन से रिप्लेस किया जाए

गुड़ 

गुड़ अपरिष्कृत चीनी है जिसे गन्ने का रस उबालकर बनाया जाता है यह पोषण से भरपूर होता है, इसमें आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और कुछ विटामिन होते हैं गुड़ पाचन में सहायता करता है और रक्त शोधन में भी सहायता करता है

छुआरा 

खजूर फाइबर, विटामिन और खनिजों का एक अच्छा साधन हैं ये प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं और चीनी के लिए एक स्वस्थ विकल्प हो सकते हैं खजूर मधुमेह मरीजों के लिए भी उपयुक्त माने जाते हैं क्योंकि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) चीनी से कम होता है

शहद

भारत में कई तरह के देसी फल पाए जाते हैं, जिनसे पारंपरिक रूप से शहद बनाया जाता है उदाहरण के लिए, जामुन का शहद, बेर का शहद आदि ये न सिर्फ़ मिठास प्रदान करते हैं, बल्कि फलों के सभी पोषण गुणों से भी भरपूर होते हैं.

स्टीविया 

स्टीविया एक पौधा है जिसे मीठी तुलसी भी बोला जाता है इसकी पत्तियां चीनी से 200 से 300 गुना अधिक मीठी होती हैं लेकिन स्टीविया में कैलोरी नहीं होती है, जिससे यह मधुमेह मरीजों और वजन कम करने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है

फल 

प्राकृतिक रूप से मीठे फल मिठास का एक टेस्टी और स्वास्थ्य वर्धक साधन होते हैंफलों में फ्रुक्टोज नामक प्राकृतिक शर्करा होती है, जो शरीर के लिए चीनी से बेहतर होती है साथ ही फलों में फाइबर, विटामिन और खनिज भी भरपूर मात्रा में होते हैं

 

Back to top button